सोसायटी में खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच जमकर चली लाठियां

शाजापुर, अग्निपथ। खाद को लेकर कतार में लगे दो किसानों के बीच जमकर ल_बाजी हो गई और इससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

इन दिनों जिले की प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं में यूरिया खाद को लेकर किसानों की लंबी कतार लग रही है और इसीके चलते हर दिन छोटे-बड़े विवाद भी खड़े हो रहे हैं। सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था शुजालपुर में भी किसानों की खाद के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी।

इसी दौरान धक्का-मुक्की होने पर ग्राम मण्डावर के पृथ्वीसिंह पिता ज्ञानसिंह परमार और ग्राम भीमपुरा के जितेन्द्र पिता रमेश धनगर का आपस में झगड़ा हो। देखते ही देखते दोनों लाठियां चलना शुरू हो गई। जानकारी मिलते ही तहसीलदार राकेश खजुरिया मौके पर पहुंचे और खाद के स्टॉक की जानकारी ली। इधर विवाद करने वाले किसान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

जिले में खाद की किल्लत नहीं

शुजालपुर की प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था में दो किसानों के बीच हुए विवाद के बाद संस्था में खाद की किल्लत होने की बात सामने आने लगी, जिस पर कलेक्टर ने खाद के स्टॉक की जांच कराई। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था शुजालपुर सिटी में ग्रामीणों द्वारा लाइन लगाकर खाद लिया जा रहा था।

तभी अचानक लाईन में लगे व्यक्तियों में धक्का-मुक्की हो गई और ग्राम मण्डावर के पृथ्वी और भीमपुरा के जितेन्द्र के बीच मारपीट हो गई, इसमें खाद की समस्या को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। जिले में खाद की कोई समस्या नहीं है और खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। आपस में मारपीट की थाने में एफआईआर हुई है और आरोपी और फरियादी की एमएलसी भी हुई है, जिसमें सामान्य चोंटे हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

32 वर्ष अग्निपथ पर

Wed Dec 1 , 2021
स्थापना दिवस पर विशेष दैनिक अग्निपथ ने अपनी विकास यात्रा के आज 32 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं। 1 दिसंबर सन् 1989 को अग्निपथ का प्रथम अंक प्रकाशित हुआ था। अग्निपथ के पुरोधा और संस्थापक देश के मूर्धन्य पत्रकार मेरे स्वर्गीय पिताजी ठाकुर शिवप्रताप सिंह जी दुर्भाग्यवश अग्निपथ के इस […]

Breaking News