सौदा करने के बाद दूसरे को बेच दी जमीन

10 माह बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर जमीन का सौदा करने बाद झालावाड़ के शातिर ने फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे को बेच दी। 10 माह की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक टीम झालावाड़ भेजी जाएगी।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि मालीपुरा में रहने वाले राहुल पिता महेश सोलंकी ने अक्टूबर 2021 में इंदौररोड मित्तल होटल के पास भूमि सर्वे क्रमांक 68/11 का 9.60 लाख में भवानी मंडी झालावाड़ के रहने वाले बिरदीचंद जैन से सौदा किया था। 9 लाख देने के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर लिखा पढ़ी भी की गई थी।

शेष राशि देने पर रजिस्ट्री की जाना तय हुआ था। नव बर में राहुल सोलंकी को पता चला कि बिरदीचंद ने उक्त भूमि का सौदा फर्जी दस्तावेज बनाकर कोमल जैन को कर दिया है। उसने शिकायती आवेदन देकर मामले की शिकायत की थी। जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी की धारा 420 में प्रकरण दर्ज किया गया है। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि आरोपी की गिर तारी के लिये एक टीम झालावाड़ भेजी जाएगी। वहीं कोमल जैन के बयान भी दर्ज किये जाएंगे।

बकरी पर लपका तो कुत्ते की फोड़ दी आंख

उज्जैन, अग्निपथ। पालतू कुत्ते की आंख फोडऩे और दांत तोडऩे के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।

घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम नजरपुर में रहने वाले नरेन्द्र पिता बहादुरसिंह मोगिया ने कुत्ता पाल रखा है। सोमवार शाम को कुत्ता पड़ोस में रहने वाले उमराव मोगिया की बकरी पर लपक गया और जिसके चलते गुस्से में उमराव ने कुत्ते को पकड़ा और पत्थर से आंख फोड़ दी और दांत तोड़ दिये। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंचा। मामले में उमराव के खिलाफ धारा 429, 294 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रजत जडि़त पालकी में सवार होकर भ्रमण पर निकले नगर कोतवाल काल भैरव

Tue Sep 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। भगवान श्री महाकालेश्वर के सेनापति भगवान काल भैरव की डोल एकादशी पर भव्य सवारी निकाली गई। भगवान काल भैरव की सवारी को भी ठीक उसी तर्ज पर निकाला जाता है जैसे भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकलती है। शाही ठाट-बांट से महाकाल के कोतवाल नगर भ्रमण पर निकले, इस […]
काल भैरव