स्मैक तस्करी के मुखिया को तलाशने राजस्थान जाएगा दल

उज्जैन,अग्निपथ। ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्त में लेने के बाद नीलगंगा पुलिस गिरोह के मुखिया पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते रिमांड पर चल रहे दोनों तस्करों को लेकर दल जल्द ही राजस्थान जाएगा।

गौरतलब है पुलिस ने वजीर पार्क कॉलोनी निवासी सईद खां,हेंडलर मोंटी उर्फ फैजान और राजस्थान स्थित घाटाखेड़ी के ग्राम चाचूर्नी के जहीर खान उर्फ इरफान को पकड़ा था। तीनों से करीब 5.50 लाख की 56 ग्राम ब्राउन शुगन जब्त होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश कर सईद को जेल भेज दिया था।

लेकिन तस्कर गिरोह के सरगना का पता लगाने के लिए मोंटी व जहीर को 18 नवंबर तक के लिए ले लिया था। पूछताछ में मुखिया का नाम पता चलने पर पुलिस अब जल्द ही उसकी तलाश में दोनों आरोपियों को लेकर घाटाखेड़ी जाएगी। याद रहे पुलिस ने ग्राहक बनकर दोनों को माल सहित पकड़ा है।

पुडिय़ाबाजों पर शिकंजा

सूत्रों के अनुसार तीनों से जिले के साथ समीप के शहरों में नशा सप्लाय करने वाले 32 और पुडिय़ा बेचने वाले 58 लोगों के नाम पता चले। नतीजतन पूरे जोन की पुलिस नशेबाजों के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू करने की तैयारी कर रही है। हालांकि जिले में 9 माह के दौरान पुलिस ने 80 अपराधियों को पकडक़र 2.75 ग्राम स्मैक व 2 क्विंटल गांजा जब्त कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोसायटियों में खाद की किल्लत, बाजार में कालाबाजारी पर नहीं अधिकारियों का अंकुश

Sun Nov 14 , 2021
जावरा, अग्निपथ। रतलाम जिले में पिछले कुछ दिनों से खाद की किल्लत से परेशान किसानों को कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है। किसानों को निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम चुका कर खाद खरीदनी पड़ रही है। संबंधित अधिकारी शिकायत न मिलने का बहाना बनाकर कार्रवाई से बच रहे हैं। […]

Breaking News