स्वेटर में छिपाकर ले गई सोने की 4 चूडिय़ां

शक न हो इसलिए 5 हजार दिए

इंदौर, अग्निपथ। सराफा बाजार के ज्वेलर के यहां एक महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। महिला की यह हरकत सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई। पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज किया है। अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि नीलेश पोरवाल निवासी सुदामा नगर की सराफा में पंजाब रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ( पंजाब ज्वेल्स) के नाम से शॉप है। सोमवार को सलवार सूट पहनकर एक महिला यहां पहुंची थी। महिला ने यहां कांउटर पर बैठे व्यक्ति को सोने की चूडिय़ां दिखाने को कहा। इसके बाद महिला होने के चलते दुकान संचालक ने महिला कर्मचारी इशिका सावलानी को चूडिय़ां दिखाने भेजा गया। इस दौरान महिला ने चार चूडिय़ां पहनकर अपना हाथ स्वेटर में छिपा लिया। और कुछ देर में वहां से निकल आई।

महिला ने 5 हजार रुपए देकर कहा कि वह कुछ ही देर में वापस आएगी। इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं आई। शाम को जब स्टॉक चेक किया तो उसमें 38 ग्राम की चार चूडिय़ां कम मिली।

गार्ड से बात करते हुए आई थी अंदर

निलेश पोरवाल ने बताया कि अंदर आने के पहले उसने गार्ड से बात की थी। जिसके बाद अंदर आई थी। उसने गार्ड से चप्पल बाहर उतारने की बात कही थी। सराफा मार्केट के दूसरे कैमरों में भी वह अकेले ही आते और जाते दिख रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के दूसरे फुटेज भी मिले हैं। मामले में जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीटिंग करते पकड़े जाने पर इंदौर विवि में हंगामा

Tue Dec 20 , 2022
अभाविप का आरोप-टीका लगाकर आने वाले छात्रों को करते हैं परेशान इंदौर, अग्निपथ। अभी शासकीय नवीन लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस डिपार्टमेंट में कम्युनिस्ट विचारधारा का मामला सामने आया है। इस विचारधारा का […]

Breaking News