हरिफाटक ब्रिज पर रेलिंग तोड़ लटका ट्रक

उज्जैन, अग्निपथ। गदापुलिया से हरिफाटक ब्रिज चढ़ रहा ट्रक बुधवार तडक़े रेलिंग तोड़ता हुआ लटक गया। गमीनम रही कि नीचे नहीं गिरा। ट्रक में आटा भरा हुआ था।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि तडक़े 5 बजे के लगभग हरिफाटक ब्रिज पर ट्रक के रेलिंग तोडक़र लटकने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक के चालक-क्लीनर सुरक्षित थे। ट्रक का एक हिस्सा ब्रिज से नीचे लटका दिखाई दे रहा था। चालक रामकिशन ने बताया कि चढ़ते वक्त अचानक ट्रक रिर्वस हो गया, उसे संभालने का प्रयास किया किया। क्लीनर ने ओट लगाने की कोशिश की, लेकिन रेलिंग तोडक़र लटक गया। ट्रक राजस्थान से इंदौर जा रहा था। जिसमें आटा भरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक में भरा सामान खाली कराने के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला है।

गुजरने वालों की लगी भीड़

हरिफाटक ब्रिज का मार्ग काफी व्यस्तम मार्गो में शामिल हो चुका है। सुबह आवागमन शुरु होने के बाद गुजरने वाले अपना वाहन रोक घटनाक्रम देखने के लिये खड़े होने लगे थे। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा था। महाकाल पुलिस ने 2 जवानों की तैनाती मौके पर कर दी। दोपहर में दूसरा ट्रक आने पर खाली कराया गया और लटके ट्रक को हटाया गया।

परिजन घर पहुंचे तो मृत पड़ा था युवक

उज्जैन, अग्निपथ। बीती शाम घर में बेसुध पड़े युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगररोड ब्रज नगर में रहने वाले ईश्वर पिता रामचंद्र (32) को शाम 4.30 बजे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

मामला संदिग्ध होने पर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मामले में मर्ग कायम किया गया। प्रधान आरक्षक अमोलसिंह ने बताया कि मृतक विवाहित था और शराब पीने का आदी था। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के बयान दर्ज किये जाएगें। रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टेट हाईवे नंबर 17 से स्थायी अतिक्रमण हटाया, प्रशासन की मुहिम से हडक़ंप

Wed Nov 30 , 2022
नागदा, अग्निपथ। स्टेट हाईवे नंबर 17 पर स्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कलेक्टर के आदेश पर बुधवार को एमपीआरडीसी, राजस्व, पुलिस, नगरपालिका की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। गोल्डन केमिकल से चंबल नदी तक के स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया गया। स्टेट हाईवें नंबर 17 पर स्थायी […]

Breaking News