हरिफाटक भस्मारती काउंटर आज से नए अन्नक्षेत्र में होगा शुरू

पुजारी पुरोहितों की भस्मारती अनुमति भी यहीं बनेगी,  प्रशासक ने किया अधिकारियों के साथ दौरा

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण तेजी से करने के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश देने के बाद अब दो भस्मारती काउंटर भी नए अन्नक्षेत्र में आज से शुरू करने के निर्देश मंदिर प्रशासक ने गुरुवार को अपने दौरे पर दिए। वहीं वीवीआईपी के लिए भी यहीं पर दो कमरों को तैयार किया जा रहा है। आम श्रद्धालुओं के लिए भी जूता चप्पल स्टैंड की सुविधा पास में की जा रही है। सौ रुपए की प्रोटोकॉल टिकिट वाला काउंटर भी यहीं शुरू होगा।

शिवरात्रि पर्व तक मंदिर के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण करने के निर्देश मिलने के बाद मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ गुरुवार को सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंगी, मूलचंद जूनवाल, आईटी शाखा प्रभारी राजकुमारसिंह के साथ नए अन्नक्षेत्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने नीचे के कक्ष में शीघ्र कम्प्यूटर लगाकर हरिफाटक स्थित प्रोटोकाल भस्मार्ती काउंटर यहां पर शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने कम्प्यूटर शीघ्र नहीं लगने की स्थिति में हाथ से अनुमति बनाकर देने को कहा। इसी तरह पुजारी पुरोहितों की भस्मारती अनुमति फेसिलिटी सेंटर स्थित कक्ष में बनाई जा रही थी, उसको भी यहीं से बनाकर देने के निर्देश प्रदान किए। आज से नए अन्नक्षेत्र के कक्ष से भस्मारती बनाई जाना शुरू कर दी जाएगी।

वीवीआईपी कक्ष भी तैयार करने को कहा

प्रशासक श्री धाकड़ ने महाकाल धर्मशाला के डिस्मेंटल होने के चलते यहां के दो वीवीआईपी कक्ष-20, 21 को यहां के कक्षों में शिफ्ट करने के निर्देश प्रदान किए। यहां का फर्नीचर और उपयोग आने वाली सभी वस्तुएं यहां पर आ जाएंगी। एक कक्ष उपर तो एक कक्ष नीचे तैयार किया जाएगा। इसमें लेट बाथ बनाने के निर्देश भी उन्होंने प्रदान किए। करीब एक घंटे तक उन्होंने अन्न क्षेत्र के इन कक्षों का निरीक्षण किया।

जूता चप्पल स्टैंड आम श्रद्धालुओं के पास

कार्तिक मास की निकली पहली सवारी में बड़ी ही अजीब स्थिति पैदा हो गई थी। सवारी के चलते नए अन्नक्षेत्र के सामने की रोड बेरिकेड से बंद कर दी गई थी। ऐसे में महाकाल प्रवचन हॉल के पास बनाए गए जूता चप्पल स्टैंड से श्रद्धालुओं को उनकी चरण पादुकाएं नहीं मिलने के कारण करीब 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। वो तो गनीमत रहीं कि जूता चप्पल स्टैंड कर्मियों ने आम श्रद्धालुओं के बेरिकेड के अंदर तक जूता चप्पल पहुंचाने की सेवा की। इसी को देखते हुए अब जूता चप्पल स्टैंड आम श्रद्धालु जहां से लाइन में लगते हैं। वहीं पर बनाया जाएगा।

नियमित श्रद्धालुओं को गर्भगृह में नहीं दिया जाएगा प्रवेश

जानकारी में आया है कि भस्मारती में नियमित श्रद्धालुओं द्वारा लाया जाने वाला हरिओम जल चढ़ाने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन गर्भगृह में नियमित श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। उनका जल सभामंडप में ही एकत्रित कर लिया जाएगा। बिना अनुमति उनको भस्मारती देखने की अनुमति भी नहीं रहेगी। वहीं एक दो दिन में भस्मारती अनुमति 1000 से 1500 करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महज सत्ता पाना हमारा उद्देश्य नहीं, भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन हो रहा है

Thu Nov 11 , 2021
कृषि मंत्री पटेल ने भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में कहा बडऩगर, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है जिसके लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता काम कर रहा है। इसको दृष्टिगत रखकर कार्यकर्ताओं ने सत्ता का परिवर्तन किया और सत्ता परिवर्तन से […]
Badnagar BJP Sammelan 11112021

Breaking News