हाइवे पर हादसा: उप्र पुलिस की कार चल रहे ट्रक में जा घुसी, एक की मौत

घटना में चार पुलिसकर्मी हुए घायल

शाजापुर, अग्निपथ। महिला को दस्तयाब करने जा रही उत्तरप्रदेश पुलिस की कार देररात नेशनल हाईवे नंबर 52 पर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता महिला को दस्तयाब करने के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस सूरत जा रही थी। तभी शाजापुर उकावता जोड़ पर शुक्रवार रात करीब 2.45 बजे सामने चल रहे ट्रक में कार जा घुसी। इस घटना में कार में सवार हेड कांस्टेबल राजीव चंदेल पिता नरेंद्रसिंह चंदेल निवासी कानपूर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं तेजनारायण पिता श्यामसुंदर तिवारी, राजा भैया पिता बच्चाप्रसाद, अरूण पिता संतोष कुमार, सोनिया नेमीशरण घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक का ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

उकावता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस महिला को दस्तयाब करने उसके पति के साथ के साथ सूरत गुजरात के लिए रवाना हुई थी। रात 2.45 बजे उकावता जोड़ स्पीड ब्रेकर पर कार के सामने चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए, जिसकी वजह से पीछे से आ रही यूपी पुलिस की कार ट्रक में जा घुसी और इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बडऩगर आत्मनिर्भर कोविड केयर सेंटर: 40 लाख की आय, खर्चा 26 लाख

Sat Jun 19 , 2021
मशीनों व बची राशि की निगरानी के लिए बनाई अधिकारियों की समिति रोगी कल्याण समिति के हिसाब का दिया ब्योरा बडऩगर, अग्निपथ। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के इलाज के लिए शहर में आत्मनिर्भर कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई थी। इस पर कुल खर्चा 26 […]

Breaking News