हिस्ट्रीशीटर बदमाश के मकान पर चली जेसीबी

atikramn 18 02 22

पिता और भाई पर भी दर्ज है आधा दर्जन मामले

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा के हिस्ट्रीशिटर बदमाश के मकान को शुक्रवार दोपहर पुलिस और निगम की टीम ने तोड़ दिया। बदमाश के पिता और भाई पर भी अपराध है। परिवार ने क्षेत्र में अपनी दहशत फैला रखी थी।

सीएसपी एआर नेगी ने बताया कि पंवासा क्षेत्र के हिस्ट्रीशिटर बदमाश रवि उर्फ बारिक पिता मनोज पाल पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित डेढ़ दर्जन संगीन अपराध दर्ज है। देवल माता मंदिर के पीछे उसने पट्टे की जमीन पर अवैध तरीके से मकान का निर्माण कर लिया था। गुंडा अभियान में निगम की गैंग के साथ पुलिस ने मिलकर उसके मकान को तोडऩे की कार्रवाई की है। बदमाश के खिलाफ जिलाबदर और रासुका की कार्रवाई ाी की जा चुकी है।

कुछ समय पहले ही उसे जेल भेजा गया था। रवि के पिता और भाई धर्मेन्द्र भी अपराधिक प्रवृति है। पिता और भाई पर भी आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। बदमाश परिवार ने मकान के साथ अवैध कब्जा कर दुकान भी खोल ली थी। जिसे जेसीबी की मदद से तोड़ा गया है। निगम की टीम अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर चुकी थी।

अब तक 70 मकान तोड़े

पुलिस द्वारा गुंडे-बदमाशों के खिलाफ शुरु किये गये अभियान में अब तक 70 गुंडों के मकानों को तोड़ा जा चुका है। शहर में अपराधिक गतिविधियों में लगातार शामिल रहने और मादक पदार्थ का अवैध कारोबार करने वालों की पुलिस ने सूची तैयार कर रखी है। जिनकी संपत्ति के संबंध में निगम से जानकारी जुटाने के बाद अवैध होने पर तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सूची में अब भी 15 से अधिक बदमाशों के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 लाख के प्लॉट पर अब ज्यादा चुकाना होंगे 19 हजार

Fri Feb 18 , 2022
उज्जैन शहर में 29 लोकेशन के बाजार मूल्य में वृद्धी का प्रस्ताव उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में यदि आप 6 लाख रूपए कीमत का कोई प्लॉट खरीदना चाहते है तो आने वाले दिनों में आपको प्लॉट की कीमत पर करीब 19 हजार रूपए ज्यादा चुकानें होंगे। इसी तरह यदि आप […]

Breaking News