होटल से पकड़ाया प्रेमी जोड़ा रतलाम पुलिस को सौंपा

उज्जैन, अग्निपथ। हनुमान नाका पर होटल में प्रेमी जोड़ा पहुंचा था। खबर मिलने पर 2 समुदाय के लोग पहुंच गये। पुलिस ने जोड़े को हिरासत में लिया। दोनों को रतलाम पुलिस अपने साथ ले गई है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि हनुमान नाका चौराहा पर होटल में गुरुवार रात प्रेमी जोड़ा आकर रुका था। जिसकी कुछ लोगों को जानकारी लगी तो दो समुदाय के लोग जमा हो गये। भीड़ लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पता करने के बाद होटल से प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर सामने आया कि युवती वर्ग विशेष की होकर रतलाम की रहने वाली है। युवक संजयनगर का रहने वाला है।

युवती के परिजनों से संपर्क करने पर सामने आया कि रतलाम माणक चौक थाने में गुमशुदगी दर्ज है। नीलगंगा टीआई ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। अलसुबह रतलाम पुलिस थाने आई और दोनों को अपने साथ ले गई। युवक का कहना था कि वह केटरिंग का काम करता है। चार साल से एक-दूसरे का जानते है। युवती की नानी उज्जैन में रहती है, जिसके चलते वह आती-जाती रहती है।

हंगामे का किया प्रयास
वर्ग विशेष की युवती के साथ युवक के पकड़ाने की खबर मिलते ही वजीर पार्क और आसपास मुस्लिम क्षेत्र के रहने वाले कई लोग जमा हो गये थे, जिन्होने हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके से खदेड़ दिया। कुछ लोग थाने भी पहुंच गये थे, जिन्हें समझाईश के बाद रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्त का पाइंट छोड़ने पर प्रोटोकॉल कर्मचारियों की प्रशासक ने ली परेड

Fri May 6 , 2022
एक दर्जन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, पांच साल हो चुके एक ही जगह जमे हुए कर्मचारियों को उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सबसे अधिक कमाई की जगह भस्मारती के बाद प्रोटोकॉल व्यवस्था है। यहां पर जमे हुए कर्मचारियों का रोटेशन आज तक नहीं हो पाया है। ऐसे में […]