ट्राफिक पोल पर लगे कैमरों का ईसीबी बॉक्स चोरी

CCtv camera

उज्जैन, अग्निपथ। ट्राफिक पोल पर लगे कैमरों का ईसीबी बॉक्स चोरी होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई है।

देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि भारती होटल के सामने स्मार्ट सिटी योजना में सीसीटीवी कैमरो ट्राफिक पोल पर लगाये गये है। रात में अज्ञात वाहन ने पोल तोड़ दिया था, जिस पर लगा कैमरों का ईसीबी बॉक्स कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

स्मार्ट सिटी कार्यालय में क्षेत्र का संपर्क टूटा तो जांच के लिये प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश पिता राजेन्द्र कुमार पहुंचे। उन्होने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले जीवाजीगंज क्षेत्र में भी कैमरों के बॉक्स में लगी बेटरी बदमाश चुराकर ले गये थे। जिनका अब तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को आशंका है, इस तरह की वारदात नशा करने वाले बदमाशों द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन जिलों में 1500 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क का सीएम ने किया भूमिपूजन

Thu Nov 25 , 2021
शाजापुर में 450, आगर में 550 और नीमच में 500 मेगावाट बिजली होगी तैयार डेढ़ साल में तैयार हो जाएंगी परियोजनाएं शाजापुर, अग्निपथ। प्रदेश के तीन जिलों में 1500 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आरकेसिंह ने शाजापुर के […]

Breaking News