21 जून को टीकाकरण का महाअभियान: 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन टीका लगवा सकेंगे

उज्जैन। जिले में 21 जून को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जायेगा। इस दिन पूरे जिले में 75 हजार टीके लगाने का लक्ष्य है। इस महाअभियान में 18 साल की आयु से ऊपर के सभी व्यक्ति बिना किसी रजिस्ट्रेशन के सीधे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने टीकाकरण महाअभियान को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी एसडीएम, विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा है कि किसी भी हालत में लक्ष्य की पूर्ति की जाये एवं टीकों का जीरो वेस्टेज सुनिश्चित किया जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ अंकित अस्थाना, सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार एवं जिले के सभी एसडीएम मौजूद थे।

कलेक्टर ने टीकाकरण महाअभियान की तैयारी चुनाव की तर्ज पर करने के निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में टीकाकरण केन्द्रों के लिये निर्वाचन की तरह झोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाये। सभी केन्द्रों पर मेडिकल अधिकारियों को इस तरह से तैनात किया जाये, जिससे वे आवश्यक पडऩे पर वे 15 मिनिट के समय में टीकाकरण केन्द्र पर पहुंच सकें।

कलेक्टर ने टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्र में बनाये जा रहे नये टीकाकरण केन्द्रों के लिये आवश्यक वेरिफायर एवं वेक्सीनेटर की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी वेरिफायर को प्रशिक्षित करने के लिये कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएनबी में 36 लाख का गबन करने वाले कैशियर को जेल भेजा

Fri Jun 18 , 2021
तीन करोड़ रुपए भी समय पर नहीं किए थे जमा, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया था केस उज्जैन,अग्निपथ। पंजाब नेशनल बैंक की बडऩगर शाखा में 36 लाख रुपए गबन करने के आरोपी कैशियर को शुक्रवार दोपहर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेशन ब्यूरो) ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के […]
eow casier