30 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय महिला-पुरूष पंजा कुश्ती स्पर्धा

उज्जैन, अग्रिपथ। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन भोपाल के तत्वावधान में उज्जैन जिला पंजा कुश्ती संघ एवं आयरन जिम द्वारा स्व. चुन्नी पहलवान यादव व कमल पहलवान यादव की स्मृति में जिला स्तरीय पुरूष-महिला पंजा कुश्ती स्पर्धा का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर शनिवार को मध्यान्ह 11 बजे से कालिदास अकादमी के संकुल सभाग्रह में किया जाएगा।

जिला पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष संदीपसिंह कुशवाह व उपाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि स्पर्धा पुरूष-महिला वर्ग के 10 वजन विभागों के अंतर्गत होगी। स्पर्धा में नागदा, बडऩगर, खाचरौद, तराना, महिदपुर, घट्टिया व उज्जैन के 175 से भी अधिक आर्म रेसलर सहभागिता करेंगे। आयोजन समिति के सचिव जितेन्द्रसिंह कुशवाह व सहसचिव प्रतीकसिंह तोमर ने बताया कि चैम्पियनशिप के हर वर्ग में

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को गोल्ड, रजत व कांस्य पदक, प्रमाण पत्र नकद, केश प्रदत्त किये जाएंगे। महिला एवं पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को बेस्ट आर्म रेसलर के खिताब से सम्मानित किया जाकर पुरूष को नकद राशि 5 हजार व महिला को 1500 प्रदत्त किये जाएंगे। उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील संस्था के पदाधिकारी देवेन्द्रसिंह कुशवाह, पंकज गुप्ता,

संतोष विश्वकर्मा, रंजीत राव, महेश बाबा, संकल्प साठे, अमित कन्नौजिया, प्रदीप दत्रोदिया, रवि व चेतन द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम कोर्ट से मूल प्रकरण की फाइल गायब, वकीलों ने जताई नाराजगी

Thu Oct 28 , 2021
उज्जैन, अग्रिपथ। एसडीएम कोर्ट में जाति प्रमाण पत्र के प्रकरण की फाइल नहीं मिलने से वकीलों ने नाराजगी जताई। बार एसोसिएशन के सचिव प्रकाश चौबे का कहना है कि लंबे समय से एसडीएम कोर्ट में वकीलों की समस्या का निराकरण नहीं होने से आज वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। एक […]

Breaking News