6 लाख की स्मैक सहित गिरफ्त में आया ड्रग पेडलर

दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

उज्जैन, अग्निपथ। झालावाड़ से स्मैक की सप्लाय करने आया ड्रग पेडलर 60 ग्राम के साथ पुलिस की गिरफ्त में आ गया। 2 दिनों की रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। संभवना है कि नशे से जुड़े कुछ ओर लोगों का सुराग मिल सकता है।

मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बुधवार-गुरुवार रात नीलगंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के झालावाड़ स्थित घाटाखेड़ी से ड्रग पेंडलर स्मैक की सप्लाय करने आया हुआ है।

पुलिस ने देर रात घेराबंदी की और लालपुल के पास क्षिप्रा नदी किनारे से उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपये होना बताई जा रही है। पूछताछ में पेडलर ने अपना नाम दिलीप पिता शिवसिंह (22) होना बताया।

वह लम्बे समय से शहर में मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े लोगों को स्मैक सप्लाय कर रहा था। नीलगंगा पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय से पूछताछ के लिये 2 दिनों की रिमांड पर लिया है।

30 दिन पहले पकड़ाये थे 2 तस्कर

नीलगंगा पुलिस ने 13 दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ स्थित डग थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी में रहने वाले 2 तस्कर इमरान उर्फ जहीर लाला और फैजान को योजना बनाकर पकड़ा था। दोनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। दोनों भी शहर में मादक पदार्थ सप्लाय करने का काम करते थे। नीलगंगा पुलिस तस्करों से मादक पदार्थ पकडऩे के मामले में पहले की पकड़ा चुके हैं। जिनसे मिले सुराग के बाद पुलिस ने एक माह में तीन ड्रग पेडलरों को पकड़ा है।

3 माह में 15 गिरफ्तार

एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ अभियान में नीलगंगा पुलिस 3 माह में 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे 20 लाख की स्मैक और 2 लाख की चरस जब्त की जा चुकी है। गिरफ्त में आये अवैध कारोबार से जुड़े लोग झालावाड़ के रास्ते ही स्मैक-चरस शहर में ला रहे थे।

इनकी रही भूमिका

आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया कि ड्रग पेंडलर को गिर तार करने में टीआई तरुण कुरील, एसआई जितेन्द्र सोलंकी, अलकेश डांगी, ऋतु सिकरवार, प्रधान आरक्षक दिग्विजयसिंह, राहुल कुशवाह, नरेन्द्र पाटीदार और टीम भूमिका रही है।

बाइक सवार के पास मिला गांजा

झारड़ा पुलिस ने लालगढ़ और कुंडीखेड़ा पिपलोदा तिराहा पर मुखबीर की सूचना पर बाइक सवार हि मसिंह निवासी मोचीखेड़ा महिदपुर को रोक उसके पास थैली में रखा 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ग्राम सावन से गांजा लेकर महिदपुर जा रहा था।

उसने गांजा उपलब्ध कराने वाले का नाम पुलिस को बताया। जिसकी तलाश में एक टीम रवाना की गई, उक्त व्यक्ति फरार होना सामने आया है। टीआई विरेन्द्र बंदेवार के अनुसार गांजे के साथ पकड़ाया व्यक्ति पूर्व में शराब तस्करी करते हुए पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना पर सरकारी गाइडलाइन फेल: इस जेल में बंद हैं डेढ़ गुना ज्यादा कैदी

Fri Jan 14 , 2022
रतलाम। कोरोना का  दौर में हर जगह कम से कम लोगों को एकत्रित होने की गाइड लाइन सरकार ने जारी लेकिन सर्किल जेल में ही कोरोना का खतरा बढ़ गया है। जेल की क्षमता 380 बंदियों को रखने की है लेकिन इस समय यहां 628 बंदी मौजूद है। दीगर बात […]

Breaking News