9 पेटी अवैध शराब सहित बदमाश पुलिस गिरफ्त में, वाहन भी किया जब्त

महिदपुर, अग्निपथ। महिदपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उसने लॉक डाउन का फायदा उठाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध धंधे में लिप्त ओमनी वाहन से 9 पेटी अवैध शराब जब्त की। जिसकी कीमत 33 हजार 5 सौ रुपए बताई गई है।

एसडीओपी आरके राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एसडीओपी आरके राय के मार्गदर्शन में 22 मई को मुखबिर द्वारा अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर महिदपुर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए घोंसला रोड स्थित गोपाल गौशाला के सामने नाकाबंदी करके ओमनी वैन क्रमांक एमपी 13 बी ए 2778 को रोककर चेक किया, जिसमें से अवैध देशी प्लेन शराब के 253 क्वार्टर, रॉयल व्हिस्की के 142 पाउच कुल जुमला 76 वल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 33 हजार 5 सौ रुपए के लगभग है।

उक्त शराब व वाहन को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत जब्त किया तथा आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ एहमद पिता दरबार सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी मोची खेड़ा महिदपुर, दिनेश पिता पूरा लाल उम्र 28 साल निवासी सुहागपुरा थाना राघवी, रवि पिता शिवनारायण सिंह माली उम्र 28 साल निवासी रामबाग बडऩगर रोड थाना महाकाल को अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार किया गया।

थाना महिदपुर में उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीयन कर विवेचना में लिया है । अवैध शराब की तस्करी करने वाली गैंग को पकडऩे में महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक, कार्य. उपनिरीक्षक आरसी दलोदिया, पउनि अमित डामर, पउनि कुसुम सुमन, प्रधान आरक्षक भारत सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र पहाडिय़ा, आरक्षक प्रदीप नागर, आरक्षक निर्मल सिंह तोमर, आरक्षक अनार सिंह, आरक्षक इकबाल खान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काल का साया : 1 महीने में 3 की मौत, कर्मचारियों में हडक़ंप

Tue May 25 , 2021
कायथा, दिनेश शर्मा। प्रदेश के साथ-साथ इस समय उज्जैन जिले का कायथा क्षेत्र भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस पूरे क्षेत्र में भी पिछले दो माह में इस बीमारी से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई है, लेकिन कायथा के विद्युत कंपनी के कार्यालय में पिछले 1 माह […]