ओपन बुक परीक्षा सामग्री विधायक कार्यालय पर उपलब्ध होगी

नागदा जं.। शासकीय महाविद्यालयों की फायनल कक्षाओं की होने वाली ओपन बुक परीक्षाओं के विक्रम युनिवर्सिटी द्वारा जारी प्रश्न-पत्र एवं लिखने के लिये उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रवेश-पत्र का नि:शुल्क वितरण विधायक दिलीपसिंह जी गुर्जर के नागदा एवं खाचरौद कार्यालयों में किया जाएगा।

नागदा-खाचरौद कार्यालय पर उपलब्ध होगी सामग्री-श्री गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए हमारे द्वारा विधायक कार्यालय नागदा एवं खाचरौद पर नि:शुल्क ऑनलाइन सेंटर स्थापित किया गया है जिससे विद्यार्थी को उसके सभी प्रश्न-पत्र, प्रवेश-पत्र एवं लिखने के लिये उत्तर पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी।

श्री गुर्जर ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि सभी अपने प्रश्न-पत्र, प्रवेश-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं को प्राप्त करने के लिए नागदा में विधायक निवास 4, रामसहाय मार्ग एवं खाचरौद में विधायक कार्यालय, केनरा बैंक के ऊपर प्राप्त कर सकते है।

संपर्क नंबर

विद्यार्थी एवं उनके अभीभावकों को किसी प्रकार की जानकारी के लिए वह कार्यालयीन नम्बर नागदा के 07366-245776, 244316, खाचरौद के 07366-231001 पर सम्पर्क कर सकते हंै।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिये प्रदान करेंगे सहयोग

उक्त जानकारी देते हुए विधायक श्री गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना काल के कारण शासन द्वारा ओपन बुक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यार्थी को किसी भी ऑनलाईन सेंटर पर जाकर प्रश्न-पत्र एवं प्रवेश पत्र निकलवाकर बाजार से उत्तर पुस्तिका खरीदकर प्रश्न पत्र हल करना होता है तथा लगभग 5 दिन तक महाविद्यालय में जाकर जमा करना होता है।

चूंकि प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी को कम से कम 5 प्रश्न-पत्र एवं उतने ही प्रवेश पत्र हर बार ऑनलाईन सेंटर पर जाकर निकलवाने पड़ते हैं। जिससे विद्यार्थियों को धन एवं समय का काफी व्यय उठाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हवाओं ने बिगाड़ा मध्यप्रदेश का सिस्टम, एक सप्ताह और सूखा रहेगा

Mon Jun 28 , 2021
राजस्थान, गुजरात के रास्ते हरियाणा और उत्तर प्रदेश चले गए बादल उज्जैन। मध्य प्रदेश में तय समय से चार दिन पहले 10 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। दावा किया कि 20 जून तक यह पूरे प्रदेश को तरबतर कर देगा। जून खत्म होने जा रहा है। इसके […]