हादसा टला:विहार कर रहे आचार्य विद्यासागरजी और अन्य संतों को कार से ओवरटेक करने वाला आरोपी देर रात पकड़ाया

थाने से मिली जमानत

इंदौर/खातेगांव। आचार्य विद्यासागर महाराज के काफिले के काफी करीब से गुजरने वाली कार को देर रात खातेगांव पुलिस ने सावरकर मार्ग से जब्त कर ली। आरोपी को पकड़कर पुलिस ने रात में ही डबल चौकी थाने पर भेज दिया। डबल चाैकी प्रभारी दीपक मालवीय ने बताया कि जमानती धारा में केस दर्ज होने से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार आचार्यश्री के काफिले को ओवर टेक करने के बाद कार चालक अपने रिश्तेदार के यहां खातेगांव पहुंचा था। यहां पर कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। इस पर रात्रि गश्ती कर रहे एसआई केएल राठौर, जवान आनंद जाट, पवन शर्मा और ओमप्रकाश गुर्जर ने कार को खड़ी देख नंबर मिलान किया तो वही कार निकली। इसके बाद वे कार सहित चालक को थाने लेकर पहुंचे।

यह है मामला
आचार्य विद्यासागर महाराज अपने संघ और 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं के साथ नेमावर की ओर विहार कर रहे हैं। इस दौरान बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार आचार्यश्री के काफिले से काफी करीब से गुजरी। अपना बचाव करते हुए आचार्यश्री सहित चार मुनियों को तेजी से एक तरफ हटना पड़ा। कार चालक ने उन्हें अपशब्द भी कहे। हालांकि आचार्यश्री और संघ के किसी भी मुनि को चोट नहीं आई। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने डबल चौकी थाने पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार देर रात खातेगांव के सावरकर मार्ग से कार एमपी 09 सीटी 8580 जब्त कर रात में ही डबलचौकी पुलिस के सुपूर्द कर दी क्योंकि केस वहीं दर्ज हुआ था। इस मामले में श्रदानंद मार्ग छावनी इंदौर निवासी राजीव जैन ने केस दर्ज कराया है। गाड़ी दीपक शर्मा निवासी 143 जानकी नगर एक्सटेंशन इंदौर के नाम पर दर्ज है।

150 श्रद्धालु साथ चल रहे थे
शिकायतकर्ता कनाडिया रोड जैन मंदिर नवयुक मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन व अन्य के मुताबिक आचार्यश्री खुड़ैल से करणावत गांव के बीच विहार कर रहे थे। करणावत गांव से करीब डेढ़ किमी पहले कार (एमपी 09 सीटी 8580) बेहद करीब से गुजरी। मुनि और भक्तों ने उन्हें पीछे खींच लिया नहीं तो आचार्यश्री को टक्कर लग सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशांत के मौत की खबरों से कमाई:YouTube पर फेक न्यूज डालकर 4 महीने में कमाए 15 लाख रुपए, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Thu Nov 19 , 2020
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी 25 साल का राशिद सिद्दीकी, बिहार का एक सिविल इंजीनियर है मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद YouTube पर फेक न्यूज पोस्ट करने वाले एक YouTuber […]

Breaking News