कांग्रेस पर बरसे गृहमंत्री:नरोत्तम मिश्रा ने कहा- थोड़ी स्क्रिप्टिंग कांग्रेस भी करा ले, तब पता चलेगा कहने और करने में कितना अंतर है

उज्जैन। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को भी स्क्रिप्ट तैयार करा लेना चाहिए। उसे पता चला जाएगा कि कहने और करने में कितना अंतर होता है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाएं, तब हकीकत पता चल जाएगी। दरअसल, दो दिन पहले गृहमंत्री को एयरलिफ्ट किया गया था। वह बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने के लिए बुधवार को दतिया के कोटरा गांव गए थे। इस दौरान वह यहां एक छत पर पानी के बीच फंस गए। इसके बाद एयरफोर्स ने उन्हें निकाला। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कई लोग अभी तक रेस्क्यू हो चुके हैं, लेकिन एक का भी रेस्क्यू का वीडियो सामने नहीं आया, लेकिन गृहमंत्री के रेस्क्यू का पूरा वीडियो जारी किया गया है। देखकर लगता है कि जैसे यह सब स्क्रिप्टेड था।

गृहमंत्री शुक्रवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। उनके साथ मंत्री ओपीएस भदौरिया भी मौजूद थे। करीब 20 मिनट तक पूजन-अभिषेक के बाद गृहमंत्री विनीत गिरी महाराज से मिलने भी पहुंचे। इस बीच मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने बाबा की जटा से निकलने वाली गंगा मां के जल्द शांत होने की प्रार्थना की है।

दो दिन पहले बाढ़ग्रस्त इलाके से गृहमंत्री को किया गया था एयरलिफ्ट

बाढ़ में ब्रिज बहने को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में कमलनाथ के आगामी दौरे को लेकर कहा कि कोरोना में वे अस्पताल जा नहीं सकते, अब बाढ़ का पानी उतर जाएगा, तो ही जाएंगे पहले जा नहीं सकते। वे सिर्फ बस ट्वीट ही कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने गलती से नहीं, जान-बूझकर फोटो पोस्ट किया
राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची के परिजन का फोटो पोस्ट करने को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की ये गलती तो हो नहीं सकती, उन्होंने जानबूझकर फोटो पोस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हॉकी के मेजर को मिला सम्मान: खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा, अब यह ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा

Fri Aug 6 , 2021
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खेल से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। मोदी ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड हमारे देश की जनता की भावनाओं का […]