विक्रम में प्रारम्भ हुए 130 से अधिक नवीन पाठ्यक्रम

उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव शनिवार दोपहर विक्रम विश्वविद्यालय के शलाका दीर्घा में मीडिया से रूबरू हुए।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। प्रदेश में अब परंपरागत विश्वविद्यालयों में कृषि, हॉर्टिकल्चर जैसे संकाय प्रारंभ होने से उच्च शिक्षा में एक नया आयाम जुड़ गया है। इन विश्वविद्यालयों में कृषि-हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री जैसे मूलभूत पाठ्यक्रमों को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इससे अंतर्विषयक ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी इस ओर आकर्षित होंगे।

एविएशन कोर्स भी शुरू होगा

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार विक्रम विश्वविद्यालय में नए सत्र से एविएशन का पाठ्यक्रम भी शुरू होगा। स्टूडेंट्स चाहें तो उज्जैन की नालंदा एकेडमी या इंदौर से प्रैक्टिकल कर सकेगे। यही नहीं, पहली बार किसी परंपरागत विश्वविद्यालय से कृषि और हार्टिकल्चर के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। नए सत्र से जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्ववद्यिालय में फिजिकल एजुकेशन कोर्स शुरू होगा।

विक्रम को बनाएंगे शीर्ष विश्वविद्यालय

यादव ने कहा, विक्रम विश्वविद्यालय को देश के मुख्य विश्वविद्यालयों में शामिल करना चाहते हैं। अभी फंड की कमी है, लेकिन उसे दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज में पूर्व छात्र समिति बनाई जाएगी। इसके लिए संबंधित कॉलेज के पूर्व छात्रों से संपर्क किया जाएगा। इसका मकसद कॉलेज का विकास करना है। समिति बनाकर पूर्व छात्रों से कॉलेज के विकास के बारे में चर्चा करेंगे। वे क्या सहयोग कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा की जाएगी।

पीजी डिप्लोमा कोर्सेस

  1.  डाटा साइंस
  2.  एआई एंड मशीन लर्निंग
  3.  वेब डेवलेपमेंट एंड सॉफ्टवेयर टेस्टिंग
  4. पीजीडीसीएसए
  5. टैली एंड ईआरपी,
  6. इन्फारमेशन सिक्योरीटी एंड साईबर लॉ,
  7. मॉडर्न टेक्नॉलॉजीस इन कम्प्यॅूटर साईंस,
  8. डाटा एनालिटिक्स, साईबर सिक्योरीटी,
  9. डॉट नेट टेक्नॉलॉजी,
  10. इन क्लॉउड कम्प्यूटींग एंड आईओटी
  11. डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन,
  12. वेब डीजाईनिंग एंड वेब डेवलपमेंट,
  13. आईटी मैनेजमेंट
  14. मॉडर्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस,
  15. लोकन गवर्नेन्स एंड पोलिटिकल लिडरशिप
  16. संस्कृत कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स्
  17. कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स्
  18. कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स् (पार्ट टाइम)
  19. टैक्सेशन लॉ,
  20. एस्ट्रोफिजीक्स
  21. फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी कन्ट्रोल
  22. बॉयो मैथेमेटिक्स
  23. वैदिक मैथेमेटिक्स
  24. लायब्रेरी आटोमेशन एंड नेटवर्किंग (पीजीडीएलएएन)
  25. एप्लाईड माइकोलॉजी (एक वर्ष)
  26. मेडिकल माइकोलॉजी (एक वर्ष)
  27. क्लीनीकल पैथॉलॉजी एंड डॉयग्नोस्टिक टेकनोलॉजी (एक वर्ष)
  28. इन्वारोनमेंट मैनेजमेंट
  29. ट्रान्सलेशन
  30. एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट।

डिप्लोमा कोर्सेस

  1. डिप्लोमा इन टैली एंड ईआरपी
  2. इन्फारमेशन सिक्योरीटी एंड साईबर लॉ
  3. मॉडर्न टेक्नॉलॉजीस इन कम्प्यॅटर साईंस
  4. डाटा एनालिटिक्स
  5. साईबर सिक्योरीटी
  6. ग्राफीकल एनीमेटेड वेब डिजाईनिंग
  7. कम्प्यूटर एप्लीकेशन
  8. डाटा प्रोसेसिंग एंड डाटा इन्ट्री आपरेशन
  9. ऑफिस आटोमेशन
  10. डाटाबेस टेक्नॉलॉजीस
  11. वेब डीजाईनिंग एंड वेब डेवलपमेंट
  12. आईटी मैनेजमेंट
  13. मॉडर्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस
  14. एकाउन्टिंग एंड टैक्सेशन
  15. बेंकिंग एंड फाइनेन्स
  16. फ्रंट ऑफिस आपरेशन
  17. फॉमेसी
  18. रूरल डेवलपमेंट
  19. फिश प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी
  20. एक्वाकल्चर टेक्नोलॉजी
  21. वैदिक कृषि
  22. वैदिक क्रीडा
  23. शारीरिक शिक्षा।

सटिफिकेट कोर्सेस

  1. टैली
  2. ईआरपी,
  3. मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम (एमआईएस)
  4. आर्टीफिशियल इन्टेलीजेंस
  5. डाटा माईनिंग
  6. इन्फॉरमेंशन सिक्योरी
  7. इन्टरनेट ऑफ थींग्स (आईओटी)
  8. मशीन लर्निंग
  9. नेटवर्क सिक्योरीटी
  10. डाटा एनालिटिक्स
  11. पाईथान फार एनालिटिक्स
  12.  डाटा कम्यूनिकेशन एंड कम्प्यूटर नेटवर्क
  13. इन्फारमेशन सिक्योरीटी एंड साईबर लॉ
  14.  लीगल एस्पेक्टस ऑफ इन्फारमेशन सिक्योरीटी
  15. मॉडर्न टेक्नालॉजीस नक म्प्यूटर साईंस
  16. एएसपी डॉट नेट टेक्नालॉजी
  17. , वीबी डॉटनेट टेक्नालॉजी
  18. कम्प्यूटर ऑपरेशन्स
  19. बिग डाटा एनालिटिक्स
  20. डाटा बेस टेक्नालॉजीस
  21. फन्डामेंटल आईटी एंड पीसी पेकेजेस
  22. डीबीएमएस एंड एसक्यूएल
  23. सी एंड सी++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
  24. पाईथान प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
  25. एचटीएमएल एंड जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
  26. पीएचपी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
  27. फोनेटिक्स एंड फोनोलॉजी
  28. कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स
  29. आप्टोइलेक्ट्रानिक्स डिवाइसेस एंड एप्लीकेशन
  30. गार्डनर ट्रेनिंग (छ: माह)
  31. वर्मिकम्पोस्ड टेक्नोलॉजी (छ: माह)
  32. मशरूम टेक्नोलॉजी (छ: माह)
  33. फूड प्रिजर्वेशन एंड प्रोसेसिंग(छ: माह)
  34. फूड एडल्ट्रेशन(छ: माह)
  35. मिल्क एडल्ट्रेशन(छ: माह)
  36. डेयरी टेक्नोलॉजी
  37. एक्वाकल्चर टेक्नोलॉजी
  38. वर्मी टेक्नोलॉजी
  39. लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी एंड इन्ट्रूमेंटेशन
  40. इंडस्ट्रीयल पॉल्यूशन एंड वेस्ट वॉटर टेक्नोलॉजी
  41. भारत की ज्ञान विज्ञान परम्परा
  42. ज्योतिष
  43. खगोल शास्त्र

विक्रम विश्वविद्यालय में शुरू नए पाठ्यक्रम में अधिकतर रोजगारोन्मुखी

विक्रम विश्वविद्यालय के नवीन सत्र 2021-22 में स्नातकोत्तर के 19, स्नातक के 13, पीजी डिप्लोमा के 30, डिप्लोमा के 23 एवं सर्टिफिकेट के 43 कुल 130 से अधिक नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गए हैं, जिसमें प्रमुखत: निम्नानुसार हैं

  • कृषि विज्ञान अ.शा. में बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बी.एससी. (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, बी.एससी. (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, एम.एससी. एग्रीकल्चर, एम.एससी. हार्टिकल्चर, एम.एससी. फॉरेस्ट्री
  • कम्प्यूटर विज्ञान संस्थान में एम.एससी. कम्प्यूटर साईंस विथ डाटा साइंर्स, एम.एससी. कम्प्यूटर साईंस विथ ए आई एंड मशीन लर्निंग, एम.एससी. कम्प्यूटर साईंस विथ इन्फॉरमेशन सिक्योरिटी, एम.एससी. इन्फारमेशन टेक्नॉलॉजी, बीसीए (ऑनर्स), बी.एससी. कम्प्यूटर साईंस(ऑनर्स)
  • राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला में बी.ए. ऑनर्स पुलिस साईंस
  • विधि संकाय अ.शा. में एल.एल.एम. 2 वर्षीय पी.जी. कोर्स, मास्टर ऑफ ला इन सायबर लॉ एंड इन्फारमेंशन सिक्योरिटी
  • स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान मे एम.टेक. डिजिटल कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, एम.टेक. थर्मल इंजीनियरिंग, एम.टेक. स्ट्रेक्चरल इंजीनियरिंग, एम.टेक. पॉवर सिस्टम ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, बी.टेक. इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
  • भौतिकी शास्त्र अ.शा. में एम.एससी. इलेक्ट्रॉनिक
  • रसायनशास्त्र एवं जैवरसायन शास्त्र अ.शा. में पीजी डिप्लोमा इन फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी कन्ट्रो्रल
  • फॉर्मेसी संस्थान में एम.फार्मा. इन फार्मास्यूटीक्स
  • वनस्पति शास्त्र अ.शा. में बी.एससी ऑनर्स बॉटनी (सीबीसीएस) चार वर्ष, पीजी डिप्लोमा इन एप्लाईड माइकोलॉजी (एक वर्ष)
  • फूड टेक्नॉलॉजी विभाग में बी.एससी ऑनर्स फूड टेक्नालॉजी (सीबीसीएस) चार वर्ष, एम.एससी इन फूड टेक्नोलॉजी (सीबीसीएस) दो वर्ष
  • शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में बेचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्टस, मास्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्टस
  • फॉरेसिंक साइंस विभाग में बी.एससी ऑनर्स फॉरेन्सिक साइंर्स (सीबीसीएस) चार वर्ष, एम.एससी इन फॉरेन्सिक साइंर्स(सीबीसीएस) दो वर्ष
  • प्राणिकी अ.शा. में डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन एक्वाकल्चर टेक्नोलॉजी
  • सेंटर फार इंडिक स्टडीज में पीजी डिप्लोमा इन संस्कृत कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स्, पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स, पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स् (पार्ट टाइम), सर्टिफिकेट इन फोनेटिक्स एंड फोनोलॉजी, सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटेशनल लिंग्यूस्टिक्स,
  • दर्शनशास्त्र अ.शा. में एम.ए. योग (सीबीसीएस)
  • कला संकाय में बैचलर ऑफ फाइन आर्टस (बी.एफ.ए.), ड्रामा एंड थियेटर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, एप्लाईड आर्टस, टेक्सटाईल डिजाइन, स्कप्चर

Next Post

हारफूल वाले ने श्रद्धालु से ऐंठे रुपए, गाज 13 अस्थाई व्हीलचेयर कर्मचारियों पर गिरी

Sat Aug 28 , 2021
6 साल से सेवा दे रहे अस्थाई व्हीलचेयर कर्मचारियों को घर बैठाया, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु हो रहे परेशान उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में विगत 6 वर्षों से मंदिर में बाहर के लोग व्हीलचेयर कर्मचारी बनकर सेवा दे रहे हैं। जोकि अस्थाई रूप से मंदिर में सेवा देने के […]