डांसिंग सुपर स्टार सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले में मुख्य निर्णायक रहीं उज्जैन की खुशबू पांचाल

उज्जैन, अग्निपथ। देशभर के नृत्य कलाकारों के बीच आयोजित रियलिटी शो डांसिंग सूपर स्टार सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया, जिसमें उज्जैन की कथक नृत्यगुरू डॉ. खुशबू पांचाल बॉलीवुड एवं कथक में विशिष्टता हेतु बतौर मुख्य निर्णायक आमंत्रित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। खुशबू पांचाल से चर्चा में रेमो ने बताया कि सरोज खान के जाने के बाद से बॉलीवुड नृत्य में बहुत खालीपन सा आ गया है। खूशबूजी और सरोजजी के साथ किये कार्यों पर रेमो ने बताया बॉलीवुड में कथक कोरियोग्राफी को लेकर अपार संभावनाएं हैं। साथ ही इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: दोषी कौन..?

Mon Aug 30 , 2021
शहर में आवारा मवेशियों का विचरण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा मवेशियों के विचरण को लेकर तो कोई भी संस्था आवाज नहीं उठाती है। लेकिन जब इन मवेशियों के घायल होने पर या अन्य घटना होने पर अनेक सामाजिक संस्थाओं के कर्ताधर्ता आकर ऐसा प्रदर्शन करते हैं […]