देवास रोड पर हादसा: ऑटो और आयशर की टक्कर; ऑटो दो भागों में बंटा

 3 वर्षीय मासूम की मौत

उज्जैन। देवास रोड पर नागझिरी के नजदीक बुधवार सुबह ऑटो और आयशर गाड़ी की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम नंदनी की मौत हो गई। शिवपुरी से ट्रेन से उज्जैन पहुंचे महेश शर्मा और पत्नी पूजा शर्मा अपनी 3 वर्षीय बेटी नंदनी के साथ शिवांश सिटी स्थित अपने घर जा रहे थे। वे रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठे थे।

ऑटो नागझिरी के नजदीक पहुंचा तब देवास की ओर से तेज गति से आ रहे आयशर वाहन ने रुकमणी मोटर्स के पास ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो के दो टुकड़े हो गए। मूलतः शिवपुरी के रहने वाले 35 वर्षीय महेश शर्मा देवास रोड स्थित शिवांश सिटी में रहते हैं। वे यहीं नौकरी करते हैं। आज सुबह ही ट्रेन से वे अपनी 28 वर्षीय पत्नी पूजा शर्मा और 3 वर्षीय बेटी नंदनी के साथ उज्जैन आए थे। ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रहे थे तभी घर के कुछ दूर पहले ही हादसे का शिकार हो गए।जिसमें मासूम नंदनी की मौत हो गई और ऑटो में सवार महेश और पूजा को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढांचा भवन निवासी 40 वर्षीय ऑटो ड्रायवर श्यामलाल राठौर भी गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागझिरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आयशर का ड्रायवर घटना के बाद भाग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिलीप कुमार के गम में सायरा की सेहत बिगड़ी

Wed Sep 1 , 2021
मुंबई। 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ जीती रहीं सायरा बानो के लिए अब एक-एक सांस लेना दूभर हो रहा है। दिलीप साहब को गुजरे लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन वे उनकी मौत के गम से नहीं उबर पा रही हैं। भारी सदमे का असर उनकी हेल्थ […]