केबीसी 13:हिमानी बुंदेला का 7 करोड़ रुपए जीतने का सपना रह गया अधूरा

नहीं दे सकीं इस सवाल का जवाब

मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को पहला करोड़पति कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला में मिला। मंगलवार रात प्रसारित हुए एपिसोड में आगरा की 25 वर्षीय शिक्षिका ने नूर इनायत खान पर एक सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते। हालांकि, जब उनसे 7 करोड़ रुपए का जैकपॉट सवाल पूछा गया, तो वो जवाब के बारे में श्योर नहीं थीं और उन्होंने शो को छोड़ने का ऑप्शन चुना।

7 करोड़ रुपए के सवाल के लिए अमिताभ बच्चन ने हिमानी से पूछा था

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सात करोड़ के लिए हिमानी से पूछा कि डॉ बी.आर. आंबेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत हुए थीसिस का टाइटल क्या था, जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी? 1.द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया 2.द प्रॉब्लम ऑफ रूपी 3. नेशनल डिविडेंट ऑफ इंडिया 4. द लॉ ऑफ लॉयर इस सवाल का सही जवाब था ‘द प्रॉब्लम ऑफ रूपी’।

जबकि उन्होंने उस समय खेल को छोड़ने का फैसला किया, उसके बाद अमिताभ ने उन्हें एक ऑप्शन चुनने के लिए कहा। उन्होंने जवाब में 3. नेशनल डिविडेंट ऑफ इंडिया भारत को चुना।

कौन हैं हिमानी?

बता दें, जब हिमानी 15 वर्ष की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। साल 2011 में, हिमानी एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की शिकार हो गई थीं, जिसके कारण उनकी दृष्टि धुंधली हो गई। कई ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर उनकी आंखों की रोशनी नहीं बचा सके। इसके बावजूद हिमानी ने अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी। वो बच्चों को ये सिखा रही हैं और इस बारे में जागरूक बना रही हैं कि स्पेशली एबल्ड लोगों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागौर में जीप हादसा : पति-पत्नी की एक ही चिता पर अंत्येष्टि; दो गांवों में जली नौ चिताए

Wed Sep 1 , 2021
दौलतपुर में गांव में एक साथ 6 लोगों का अंतिम संस्कार उज्जैन। राजस्थान के नागौर में हुए हादसे में मृत लोगों के शव बुधवार को उज्जैन पहुंच गए। शव जैसे ही दौलतपुर और सजनखेड़ा गांवों में पहुंचे, तो चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले बदहवास हो गए। गांव वालों की आंखें […]