भारत में सीमा पार से चरमपंथी भेजने को बेताब पाकिस्तान: आर्मी चीफ़ नरवणे

नई दिल्ली. भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा पार से भारत में चरमपंथियों को भेजने की बेतहाशा कोशिश कर रहा है.

सेना प्रमुख ने शनिवार को केरल में इंडियन नेवल एकेडमी की पासिंग आउट परेड के दौरान यह बात कही.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने और सामान्य लोकतांत्रिक गतिविधियों में खलल डालने की हर कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सर्दियों के मौसम में नियंत्रण रेखा के पास ‘आतंकियों’ को भेजने की बेतहाशा कोशिशें कर रहा है.

जनरल नरवणे ने कहा, “हमारी पश्चिमी सीमाओं पर मौजूदा हालात में आतंकवाद लगातार एक गंभीर चुनौती बना हुआ है. तमाम कोशिशों के बाद भी यह चुनौती कम नहीं हो रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मन की बात: पीएम मोदी ने बताए किसानों के नए अधिकार – जानें क्या कहा

Sun Nov 29 , 2020
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय पर देश को संबोधित किया जब कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों […]

Breaking News