बाहुबलियों से भी वसूली बैंक की बकाया -चंदेल

परस्पर सहकारी बैंक के ग्राहक मिलन समारोह में माधवनगर फ्रीगंज ब्रांच खोलने की मांग भी उठी

उज्जैन, अग्निपथ। ग्राहकों के सहयोग से परस्पर सहकारी बैंक अब इतनी मजबूत हो गई है कि हमने बैंक की बकाया राशि शहर के बाहुबलियों से भी वसूल की है।यह बात सिंधी समाज की धर्मशाला में परस्पर सहकारी बैंक के ग्राहक मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बैंक के मुखिया अनिलसिंह चंदेल ने कही। उन्होंने कहा कि बाहुबलियों से बैंक की राशि वसूली में पान फाइनेंस कंपनी सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। यह कदम इसलिये उठाया गया ताकि सदस्यों की जमा राशि का सदस्यों को लाभ मिले।

इस अवसर पर संचालक सर्वश्री मोतीलाल निर्मल, एस.एन. शर्मा, नरेन्द्रसिह तोमर, श्रीराम सांखला, पुरुषोत्तम मिस्त्री एवं निशा त्रिपाठी (उपाध्यक्ष) तथा गीता रामी आदि उपस्थित थे। स्वागत उदबोधन प्रबंधक विनोद पंड्या ने दिया। अतिथि परिचय प्रबंधक राजीव शर्मा ने दिया तथा आभार मुख्य महाप्रबंधक एस.एन.सोमानी ने माना।

ग्राहक मिलन समारोह में ग्राहक सर्वश्री जयप्रकाश जूनवाल, घनश्याम सक्सेना, दिलीप चौहान, कैलाश रामटेके, बिहारीलाल निर्मल, कुलदीपसिंह राठौर, के.के.नंदी, रफीक जैदी, चंम्पालाल, राजेंद्र शर्मा, चिमनलाल राठौर, चंदूलाल गोमे, मनोज नामदेव, यशवंत बडग़छिया, सुरेश निर्मल, कुणाल निर्मल, राजेंद्र बडग़ोत्या, हरिभाऊ, नारायण वाडिया, गोपाल वाडिया, बालकिशन, बिहारीलाल निर्मल, मयंक निर्मल, दिलीप निर्मल, पुष्पा निर्मल, श्रीमती गीता बाई गोमे, वंदना निर्मल, सुनीता निर्मल, फूला बाई आदि का पुष्प मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्राहकों ने कहा कि बैंक की सराहनीय सेवाओं के कारण ही माधव नगर में ब्रांच खोलने की मांग उठी है। मुख्य महाप्रबंधक एस.एन. सोमानी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश यह पहली सहकारी बैंक है, जिसने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी भवन अनुज्ञा मामले में अटकी जांच

Sat Sep 4 , 2021
विधायक ने एसपी से की फोन पर बात उज्जैन, अग्निपथ। कानीपुरा रोड की कॉलोनी गायत्री नगर में अवैध निर्माण और फर्जी भवन अनुज्ञा के मामले में पुलिस की जांच थम गई है। मामले में एफआईआर दर्ज हुए एक महीना बीत गया लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ […]