फैक्ट्री में बंधक मिली महिला मालिक को फंसाने का खेल

मकान पर कब्जे के लिए कथित मीडियाकर्मी ने दी थी सलाह, एसपी बोले कार्रवाई करेंगे

 

 

फैक्ट्री मालिक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की थी योजना

 

उज्जैन,अग्निपथ। नागझिरी पर फैक्ट्री मेें महिला को बंधक बनाने के मामले में मंगलवार को सन

सनीखेज जानकारी सामने आई है। पीडि़ता का दावा है एक मीडियाकर्मी ने उसे फैक्ट्री मालिक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने

की सलाह दी थी। साजिश वसूली के लिए रची गई थी। योजना का पता चलने के बाद एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई का कहा है।

नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री के कमरे में रहने वाली 28 वर्षीय विधवा महिला को कथित रूप से 5 सितंबर की रात अज्ञात बदमाश मुंह दबाकर ले गए और हाथ, पैर, मुंह बांधकर गोदाम में पटक गए थे।

उसके द्वारा परिजनों को मोबाइल से सूचना देने पर पुलिस उसे मुक्त करवाकर थाने ले गई थी। यहां महिला ने फैक्ट्री मालिक दौलतगंज निवासी भरत उर्फ बंटी बिंदल पर आरोप

लगाया था। बाद में अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने का केस दर्ज कराया। खास बात यह है कि मंगलवार को महिला ने बताया कि मीडियाकर्मी रिंकू ने फैक्ट्री मालिक बंटी बिंदल पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की सलाह दी थी। उसके साथ दिनेश चौहान नामक युवक भी था। वजह फैक्ट्री मालिक को ब्लैक

 

मेल करना रहा है। महिला के बयान का वीडियो सामने आने के बाद एसपी शुक्ला ने मामले की सूक्ष्मता से जांच कर साजिश रचने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए है। हालांकि महिला ने रेप की साजिश का खुलासा कर दिया, लेकिन बिंदल पर छेड़छाड़ के आरोप पर अब भी कायम है।

महिला की कहानी का सच
पीडि़ता के मुताबिक जिस गोदाम में महिला को बंद किया गया था। उसकी चाबी सार्वजनिक जगह पर रखी थी। उसका दावा है अज्ञात व्यक्ति मुंह बंद कर ले गया और गोदाम में बांधकर पटक दिया। होश आने पर अपने पास छिपाकर रखे मोबाइल से परिजनों को बंधे हाथ से ही मैसेज टाइप कर भेजा। महिला की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

असल विवाद कमरे पर कब्जे का
एसआई चांदनी गौड़ ने बताया महिला का पति करीब 15 साल से पोहा फैक्ट्री मेें काम करता था। करीब 11 माह पहले पति की मौत होने पर वह काम करने लगी, लेकिन एक माह पहले नौकरी से निकालकर कमरा खाली करने का कहने पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मामले में दोनों पक्ष थाने में कई बार आवेदन दे चुके हैं।

 

मेडिकल पर अभद्रता के आरोप
फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को बताया महिला को नौकरी से निकालकर कमरा खाली करवाने की वजह उसके द्वारा अन्य कर्मचारियों से गलत व्यवहार है। पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा था, लेकिन डाक्टर ने रिपोर्ट में लिखा की महिला ने अभद्रता की और जांच से इंकार कर दिया।

इनका कहना
महिला को बंधक बनाने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फैक्ट्री मालिक पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज का प्रयास करवाने वालों पर भी जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
– सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एसपी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भेदभाव: प्रोटोकाल भस्मारती बुकिंग सीट 500, आनलाइन 350

Tue Sep 7 , 2021
भेदभाव: प्रोटोकाल भस्मारती बुकिंग सीट 500, आनलाइन 350 उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बहुप्रतीक्षित भस्म आरती 11 सितंबर से शुरू हो जाएगी। लेकिन मंदिर प्रबंध समिति ने तय 1000 सीटों में से ऑनलाइन बुकिंग वालों के लिए केवल 350, ऑफलाइन श्रद्धालुओं को 150 और प्रोटोकॉल प्राप्त श्रद्धालुओं के लिए […]