मानव अधिकार संस्था के नाम से धोखाधड़ी करने की आरोपी गिरफ्तार

1

उज्जैन,अग्निपथ। नागझिरी पुलिस ने शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। वजह इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स ट्रस्ट के नाम में नियुक्तियां कर दर्जनों लोगों से मोटी रकम ऐंठना है। कार्रवाई संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर की गई है।

नागझिरी स्थित आदर्श नगर निवासी शिरिन हुसैन उर्फ शाबाना पति शेख अनम के खिलाफ 1 सितंबर को यूपी स्थित लखनऊ निवासी मधु पति रवींद्रसिंह यादव ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल से शिकायत की थी। इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स ट्रस्ट की चेयरमेन यादव ने आरोप लगाया था कि उन्होंने शिरिन को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था, लेकिन संस्था के नाम से वसूली कर उनकी फर्जी साईन व नियुक्ति पत्र देने पर हटा दिया। बावजूद शिकायत मिलने पर आपत्ती जताई तो उसने धमकी दी। यहीं नहीं फर्जी मानव अधिकार संस्था बनाकर राष्ट्रीय चिन्ह का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर रही है। यादव ने केबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव को भी इस संबंध में आवेदन दिया था। मामले में पुलिस ने जांच के बाद 8 सितंबर को शिरिन पर धारा 420, 468, 471 व 506 का केस दर्ज किया था। शनिवार सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद उसे रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

शिकायत के बाद भी पदोन्नति-संस्था अध्यक्ष यादव ने आवेदन में बताया था कि शिरिन को 2019 में प्रदेश सचिव नियुक्त किया था। उसके खिलाफ संस्था सदस्यों से अभद्रता व नियुक्ति पर वसूली की शिकायत मिली थी। शिरिन द्वारा माफी मांगने के बाद 2020 में उसे राष्ट्रीय महासचिव बना दिया था। इसके बाद उसने करीब 30 लोगों से संस्था में नियुक्ति के नाम से हजारों रुपए वसूल लिए। विरोध करने पर उनसे अभद्रता कर धमकी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंट्रोल दुकान से राशन चाहिए तो टीकाकरण का दो प्रमाण

Sat Sep 11 , 2021
जिलाधीश के आदेश पर खाद्य विभाग की पहल उज्जैन, अग्निपथ।कंट्रोल दुकान से पात हितग्राहियों को अब टीकाकरण कराने का प्रमाण दिखाने पर ही राशन मिलेगा। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग ने यह व्यवस्था दी है। कोरोना को हराना है सभी को वैक्सी लगाना है जिलाधीश आशीष सिंह […]
RASHAN vaccination