उज्जैन, अग्निपथ। शारदा होम्स में लाखों की वारदात करने वाले अंतर्राज्यीय चोर को पुलिस नलखेड़ा लेकर पहुंची है। कुख्यात नकबजन से तिरुपतिधाम में हुई चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
रविवार को पुलिस ने चिमनगंज थाना क्षेत्र की शारदा होम्स में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया था। नलखेड़ा के कुख्यात नकबजन अशोक गायरी और साथी गोवर्धन ने तिरुपतिधाम कालोनी में भी चोरी करना कबूल किया था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। सोमवार को कु यात नकबजन अशोक को पुलिस नलखेड़ा लेकर पहुंची। जहां तिरुपतिधाम में हुई चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया गया है। देर शाम तक पुलिस उसके घर में सर्चिंग कर रही थी।
तीन मंजिला बना रखा है मकान
एसआई यादवेंद्र परिहार के अनुसार अशोक ने चोरी को व्यवसाय बना रखा है। वह 20 सालों से चोरियों को अंजाम दे रहा है। नलखेड़ा में उसके 18 अपराध दर्ज हैं। उसने तीन मंजिला मकान बना रखा है। कुछ महीनों पहले ही उसने बलोनो कार खरीदी थी। जिसमें गोवर्धन के साथ चोरी की वारदात करने के लिये निकलता था। मकान में उसकी दो पत्नियां रहती हैं। गोवर्धन उसके साथ 4 सालों से वारदात कर रहा था।