नवागत निगमायुक्त ने कर्मचारी संघों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया

उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नवागत निगमायुक्त अंशुल गुप्ता से मुलाकात कर तीनों संघों के संरक्षक रामचंद्र कोरट के नेतृत्व में मुलाक़ात की एवं परिचय कराया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने श्री कोरट का परिचय दिया। श्री कोरट नगर निगम में विभिन्न पदों पर रहे एवं वर्षों से तीन संघों के संस्थापक एवं संरक्षक हैं एवं राष्ट्रीय सफाई वित्त विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। उसके पश्चात संघों के अन्य पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय दिया।

श्री कोरट ने निगमायुक्त से कर्मचारियों की कुछ मांगों पर चर्चा भी की। जिस पर निगमायुक्त ने निराकरण का भरोसा दिलाया। कर्मचारियों के आवास की मांग पर निगमायुक्त ने तत्काल संबंधित स्थल का कर्मचारी संघ को निरीक्षण कराने के निर्देश दिये। कर्मचारी संघ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यपालन यंत्री के साथ कानीपुरा मल्टी एवं अन्य क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के सत्यनारायण दास, मनसुख मेहरवाल, अल्काब भाई, सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम, संदीप, मुकेश कल्याणे, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी, नितिन मुसले, कमलेश चावरे, मुश्ताक एहमद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज बारिश से खेतों में भरा पानी, किसानों के चेहरे मायूस

Fri Sep 24 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। जबकि पहले ही बीते एक सप्ताह से हो रही बारिश से खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल अंकुरित हो गई थी। विगत एक दो दिन से […]
Badnagar Khet me pani