डेंगू बिमारी के चलते युवक की हुई मौत

जिला स्वास्थ्य विभाग का नही है इस ओर ध्यान

झाबुआ, अग्निपथ। जिले में डेंगू बिमारी का प्रकोप दिनो दिन बढता जा रहा है। वही इस ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी कदम उठाये नही दिखाई दे रहे है। जहां एक ओर हम जिले के सबसे बडे जिला अस्पताल की ही बात करे तो वहा पर भी सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। वही जब सफाई के बारे मे किसी को पुछा जाता है तो सभी का यही कहना होता है कि अभी वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट बन रहा है। जिसमें सभी कर्मचारी एवं अधिकारीगण व्यस्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में तेजी से फेल रही डेंगू जैसी जानलेवा बिमारी ने अपने पैर झाबुआ जिले मे पसार दिये है। जिस पर से 26 सितम्बर को जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के गांव नारन्दा में रहने वाले युवक की डेंगू बिमारी के चलते ईलाज के दौरान दाहोद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सुनील भाबोर उम्र 28 वर्ष विगत 4 से 5 दिन से डेंगू बुखार से पीडित था। जिस पर से परिजनो के द्वारा उसे दाहोद के अस्पताल ले जाया गया। जिस पर से रविवार को शाम 7 बजे ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वर्तमान में पुरे देश में फैला कोरोरा वायरस का संक्रमण जहा एक ओर पुरी तरह से टला नही है वही दूसरी ओर डेंगू बिमारी के चलते मौत होना एक बडा सवालिया निशान खडा करता है। कुछ सालो पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीडीटी का छिडकाव किया जाता था जिससे की मच्छर मक्खियो पर नियंत्रण हो सके। लेकिन कई वर्षो से अब ये सिलसिला भी बंद हो गया है।

ऐसे में एक ओर स्वास्थ्य विभाग डेंगू प्रहार के रोकथाम के लिये कलेक्टर साहब के सामने अभियान चलाने का नाटक कर रहे है वही दूसरी ओर जिले में शहर सहित गा्रमीण क्षेत्रो मे भी डेंगू बिमारी अपने पैर पसार रही है। ऐसे में ना जाने डेंगू का कहर ओर कितनो पर पडेगा। यदि समय रहते स्वास्थ्य विभाग संचेत नही हुआ तो जिले में डेंगू का प्रकोप कहर बनकर बरसेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेंचिंग ग्राउंड कलेक्टर के आदेश को दिखा रहा ठेंगा

Tue Sep 28 , 2021
नगर परिषद कचरा समेटने की जगह बिखेर रही सड़क के दोनों ओर थांदला, अग्निपथ। नादान को दोस्ती जी का जंजाल कहावत की हकीकत जानना हो तो इसके लिए जिले की थांदला नगर परिषद से अच्छा उदाहरण शायद ही प्रदेश के किसी नगरीय निकायों में देखने को मिले। नगर परिषद में […]