मकान तोडऩे पहुंचे लेकिन लौटना पड़ा बैरंग

भैरवगढ़ के अपराधी के मकान पर सिविल कोर्ट से स्थगन

उज्जैन, अग्निपथ। गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस की टीम भैरवगढ़ में एक बदमाश का मकान तोडऩे पहुंची थी। यहां पहुंचकर पता चला कि मकान तोडने की कार्रवाई पर कोर्ट से स्टे है। लिहाजा टीम को बिना कार्रवाई वापस लौटना पड़ा।

शुक्रवार को भैरवगढ़ क्षेत्र में रहने वाले दिनेश उर्फ लड्डू जोशी का नंबर था। दिनेश जोशी के खिलाफ 11 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। शुक्रवार सुबह नगर निगम और पुलिस की टीम मशीनों के साथ लड्डू उर्फ दिनेश के मकान पर पहुंची तो यहां रहने वाली ताराबाई नामक महिला ने अधिकारियों को सिविल कोर्ट का स्टे आर्डर दिखा दिया। इस महिला को सिविल कोर्ट ने स्टे देकर नगर निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

खाचरौद में गिराया सटोरिए का मकान

खाचरौद पुलिस ने दो दिन पहले आईपीएल का सट्टा करते हुए जिस सटोरिए अनिल जैन उर्फ भूरू दलाल को गिरफ्तार किया था, शुक्रवार को उसका मकान भी तोड़ दिया गया। ब्राह्मणीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर पुलिसबल तैनात कर नगर पालिका कर्मचारियों ने भूरू दलाल के मकान को तोडऩे की कार्रवर्इा की। अनिल जैन के भाई ने कार्रवाई में व्यवधान डालने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक नहीं चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बायफ्रेंड के साथ दर्शन के लिए आई छात्रा को ट्रक ने रौंदा, युवक गंभीर

Fri Oct 1 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहे दो युवक व एक युवती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई आौर युवक गंभीर घायल हो गया। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है। इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र […]