बायफ्रेंड के साथ दर्शन के लिए आई छात्रा को ट्रक ने रौंदा, युवक गंभीर

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहे दो युवक व एक युवती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई आौर युवक गंभीर घायल हो गया। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है।

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र के महावर नगर का नीलेश पिता संतोष कैमारिया (17) गर्लफ्रेंड श्रुति पिता गणेश टिकल (15) निवासी सुदामा नगर व साथी अमन पिता राजेश मेहर (16) के साथ बाइक एमपी 09 वीपी 8019 से महाकाल दर्शन कर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लौट रहे थे। निनौरा टोल नाके के समीप ट्रक एमपी 09 जीएच 1246 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से श्रुति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में अमन को मामूली चोट आई है। तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां नीलेश को भर्ती किया गया। यहां वह श्रुति की मौत का पता नहीं होने के कारण उससे मिलने की जिद करता रहा।

बताया जाता है श्रुति इंदौर के अल्पाईन स्कूल की छात्रा थी और क्लास के बाद नीलेश के साथ दर्शन करने आई थी। मामले में प्रधान आरक्षक अनिल आर्य ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसे तलाश कर रहे हैं। वहीं परिजनों के बयान के बाद तीनों कैसे उज्जैन पहुंचे पता लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल के आंगन में आज से प्रारंभ होगा उमा-सांझी महोत्सव

Fri Oct 1 , 2021
प्रात: 8.30 बजे श्री उमा माता की घट स्थापना, प्राचीन पत्थर पर रंगोली से संझा बनायी जाएगी उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में आज से उमा-सांझी महोत्सव प्रारंभ होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इसका स्वरूप सीमित रखा है। महोत्सव अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से अश्विन शुक्ल द्वितीया तक मनाया जाता […]
Mahakal uma sanjhi