कश्मीर पर भिड़े बाप-बेटी: पिता के आरोपों पर भड़कीं जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला, बताया-अत्याचारी

जम्मू। जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद और उनके पिता अब्दुल आर. शोरा के बीच घमासान की स्थिति है। जहां पिता शोरा ने बेटी पर कश्मीर को लेकर देश विरोधी गतिविधियां करने व अलगाववादियों से धन लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है, वहीं बेटी शेहला ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह घरेलू हिंसा करने और पत्नी को पीटने वाला इंसान है। उनके इस व्यवहार के खिलाफ हम चुप नहीं रहेंगे।

बता दें, शोरा ने सोमवार को अपनी बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उधर शहला ने पिता के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। यह भी कहा कि घरेलू हिंसा के मामले में हमारी शिकायत के बाद कोर्ट ने पिता के घर में प्रवेश पर रोक लगाई है। शेहला रशीद ने 17 नवंबर का कोर्ट का आदेश भी ट्विटर पर शेयर किया है।

पिता बोले, हुर्रियत जैसी तंजीम खड़ी करना चाहती है शेहला

आपको बता दें कि शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने सोमवार को जम्मू में पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायत पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा कि उनकी बेटी शेहला आईएएस के टॉपर रहे शाह फैसल के साथ मिलकर कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई तंजीम खड़ी करना चाहती थी।

बताया जान को खतरा

शोरा ने आरोप लगाया कि शेहला की कश्मीरी युवाओं को बरगला कर अलगाववाद के साथ जोड़ने की मंशा थी। पिता ने आरोप लगाया है कि शेहला, उसकी मां व उनके बॉडीगार्ड से मुझे जान का खतरा है। शोरा ने कहा कि घर पर शेहला कैसी गतिविधियां चला रही है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरब-इजराइल रिश्ते:आज से सऊदी अरब के एयरस्पेस का इस्तेमाल कर सकेंगे इजराइली एयरक्राफ्ट; भारतीयों को भी होगा फायदा

Tue Dec 1 , 2020
तेल अवीव। अरब देशों और इजराइल के बीच अमन बहाली की कोशिश कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक और कामयाबी मिली है। सऊदी अरब ने इजराइल के सिविलियन एयक्राफ्ट्स को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। मंगलवार से तेल अवीव और दुबई के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स […]

Breaking News