गोलीकांड की असली वजह क्या, एक हिरासत में

C-21 mall goli ghayal

घायल का हुआ ऑपरेशन, मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर

उज्जैन,अग्निपथ। सी 21 माल पर हुए गोलीकांड संभवत: उधारी के कारण नहीं हुआ है। घायल के बयान नहीं दे पाने और मुख्य आरोपी के फरार होने से नानाखेड़ा पुलिस को असल वजह पता नहीं चल पाई। पकड़ाए आरोपी से जो जानकारी मिली वह घटना किसी ओर इशारा कर रही है।

नानाखेड़ा स्थित सी 21 माल के परिसर में बुधवार शाम चिंतामण जवासिया निवासी किशोर पटेल को उसके दोस्त करण ठाकुर ने गोली मारकर भाग गया था। उसने करण के साथ ही शैलेंद्र बारोड़ व टीलू पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस को पता चला था घटना की वजह 5.25 लाख रुपए की उधारी है। लेकिन जब खोजबीन की तो मामला कुछ ओर निकला।

सूत्रों का दावा है कि करण व किशोर बचपन के दोस्त हैं, लेकिन महिला की वजह से दोनों में दुश्मनी होने का परिणाम गोलीकांड है। हालांकि पटेल इंदौर के बांबे हास्पीटल में ऑपरेशन होने के कारण बयान नहीं दे पाया।

वहीं करण के गिरफ्त में नहीं आने से सच पता नहीं चल सका, लेकिन मामले में पुलिस ने शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया। उसने भी इस बात से इंकार नहीं किया है। मामले में पुलिस घटना के दौरान सीसी टीवी कैमरे में कैद एक अन्य युवक का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कमल भी रिकार्डशुदा

सूत्रों के मुताबिक घायल कमल व करण विवादित प्रापर्टी का धंधा करते हंै। कमल पर महाकाल व अन्य थाने में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। वह कई नामी बदमाशों से भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि इस घटना का परिणाम खूनी रंजिश के रूप में भी सामने आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबर का असरः फर्जी अनुज्ञा पत्र से बनाए थे मकान करवाया था 30 लाख का लोन, जेल भेजा

Thu Oct 7 , 2021
बैंक अधिकारियों को नोटिस भेजने की तैयारी उज्जैन,अग्निपथ। नगर निगम की फर्जी अनुज्ञा से मकान बनाने और 30 लाख का लोन करवाने के तीन आरोपियों को चिमनगंज पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया। फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड पूर्व में ही पकड़ा चुका […]

Breaking News