पंचायत भवन बनाना था, मंजूर राशि से बना लिया मकान

सरपंच पति और सचिव पर ग्रामिणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,कलेक्टर को शिकायत

उज्जैन,अग्निपथ। खाचरौद की एक पंचायत के सरंपच पति व सचिव के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष सिंह के नाम आवेदन दिया है। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों ने विभिन्न कार्यों की राशि हजम कर ली और सरपंच ने पंचायत भवन की राशि से निजी मकान बना लिया।

खाचरौद स्थित ग्राम बटलावदी निवासी मुकेश पिता अमरसिंह यादव (28) पंच का पति है। उसने सरपंच श्यामूबाई के पति राधेश्याम व सचिव भेरुलाल प्रजापत के खिलाफ मय प्रमाण शिकायत कर जांच की मांग की है। यादव का आरोप है कि सरपंच पति व सचिव ने पांच साल में कई कार्य के लिए मंजूर राशि का गबन किया है। नतीजतन गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। राठौर ने दावा किया है कि सरपंच पांच वर्ष पहले कच्चे मकान में रहता था, लेकिन अब आलीशन मकान बना लिया। शिकायतों के बाद भी सरपंच व सचिव की जांच नहीं हुई। जि मेदार अधिकारी बचा रहे है इसलिए फिर कलेक्टर से गुहार लगाई है।

इन राशियों के गबन का आरोप

  • पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय ने चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रुपए पंचायत को दिए, आज तक नहीं बनाया।
  • केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने सामुदायिक भवन के लिए राशि दी। छत अब तक नहीं बनी, दीवार जर्जर हो रही है।
  • शासन ने नए पंचायत भवन के लिए राशि मंजूर की। सरपंच ने दो मंजीला भवन बना लिया।
  • पंचायत खाते में रुपए आने पर भी पानी की टंकी अधूरी, सरपंच का झूठ शासन ने रुपए नहीं दिए।
  • आंगनवाड़ी भवन जर्जर, प्राथमिक भवन बिना अनुमति तोड़ सामान बेचा।
  • पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से वसूली आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगह-जगह मौजूद है मिलावटखोर...!

Tue Dec 1 , 2020
जिला प्रशासन इन दिनों मिलावटखोरों पर कार्रवाई का ढिंढोरा पीट रहा है। वातानुकुलित दफ्तरों में मिलावटखोरो की धरपकड़ की योजनाएं बन रही है और कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं। क्योंकि प्रदेश के मुखिया के सख्त आदेश हैं कि खाद्य सामग्रियों में मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त […]

Breaking News