चौकी में शराब पीते पुलिसकर्मी वीडियो वायरल, निलंबित

झाबुआ, अग्निपथ। पारा चौकी के दो पुलिसकर्मी कार्यवाहक सउनि लालसिंह चौधरी, तत्कालीन तैनाती चौकी पारा हाल. तैनात थाना कल्याणपुरा एवं कार्यवाहक सउनि प्रेमचंद्र परमार तैनात चौकी पारा का पुलिस वर्दी में मदिरापान करते वीडियो वायरल होने पर, इनके इस कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही साथ पारा चौकी प्रभारी उनि रामसिंह चौहान को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न होने के कारण उन्हें भी तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन झाबुआ सम्बद्ध किया गया है।

चौकी प्रभारी का पुतला फूंका

पारा, अग्निपथ। हिन्दू युवा जनजाति संघठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारा चौकी प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बस स्टैण्ड पर चौकी प्रभारी का पुतला दहन किया।

हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजगढ़ रोड से पारा पुलिस चौकी प्रभारी आरएस चौहान का पुतला नारेबाजी करते हुए निकला और स्थानीय बस स्टैण्ड पर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल चौकी प्रभारी सहित अन्य स्टाफ को तत्काल हटाने की मांग करते हुए धरना भी दिया और कहा कि जब तक चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी हम यहां से नहीं हटेंगे।

मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिह गड़रिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की किन्तु हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। विदित रहे गत दिवस सोमवार रात्रि में बसेर चौकी पर गरबा के दौरान रात्रि में दैनिक गश्ती पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने हिन्दू युवा जनजाति संगठन के जिला उपाध्यक्ष कमलेश मुझालदा के साथ मारपीट की जिसमें कमलेश घायल हो गया। जिसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिभाषक संघ झाबुआ के चुनाव संपन्न

Wed Oct 13 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। अभिभाषक संघ झाबुआ के चुनाव कल विधिवत तरीके से सम्पन्न हुए। यह चुनाव दो पैनलों के मध्य हुआ। दीपक भंडारी व बद्रीलाल सोनी के बीच अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर चुनाव हुए। जिसमें दीपक भंडारी विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों पैनल से दो दो उम्मीदवार […]

Breaking News