अव्यवस्थित उद्यानों को व्यवस्थित करने की युवक काँग्रेस की पहल

युकां ने ‘मेरा रविवार सार्थक रविवार’ अभियान के तहत पौधरोपण किया

उज्जैन, अग्निपथ। युवक कांग्रेस ने शहर के उद्यानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से मुहिम शुरू की है। जिसके तहत प्रत्येक रविवार को सार्वजनिक उद्यानों में पौधारोपण करने के साथ ही वहां साफ-सफाई भी की जाएगी। मुहिम को मेरा रविवार-सार्थक रविवार का नाम दिया गया है।

मेरा रविवार सार्थक रविवार पहल अभियान कि शुरुआत युवक कांग्रेस उज्जैन दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष मोहसिन पठान के नेतृत्व एवं चंद्रभान सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में रविवार से की गई। इसमें शहर के अव्यवस्थित बगीचों को व्यवस्थित करके पौधारोपण किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत रविवार को त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी में रहवासी एवं युवा साथियों के साथ पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही अगले सप्ताह की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस दौरान मुख्य रूप से राजेंद्र राठौर, ओपी श्रीवास्तव, आरपी सिंह बैस, विवेक दोहरे, मनीष परमार, अमन वर्मा, नितेश प्रजापत, पंकज दोहरे, अंकित राजपूत, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराज सिंह चौहान, नईम हुसैन, जयंत ठाकुर, अमन ठाकुर जुनेद मंसूरी, शहजाद हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ा गणेश मंदिर के सामने की पट्टी पर कियोस्क सेंटर व शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर लगाया

Sun Jun 27 , 2021
जूता चप्पल 4 नंबर गेट पर उतारेंगे, वापसी में इसी द्वार के निर्गम गेट से मिलेंगे, लड्डू काउंटर भी होगा शुरू उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर 70 दिन के बाद एक बार फिर आम श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने इसके एक दिन पूर्व पूरी तैयारी कर […]