बुजुर्ग महिला से लूट का मास्टरमाइंड पड़ोसी ही निकला

तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

जावरा/रतलाम, अग्निपथ। एक सप्ताह पूर्व रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंर्तगत लक्ष्मणपुरा में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूट का मास्टरमाइंड पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर गुरुवार को एसपी गौरव तिवारी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। एसपी के मुताबिक वारदात 7 अक्टूबर को लक्ष्मणपुरा निवासी अनीता फ्रांसिस के यहां हुई थी। फरियादी के अनुसार रात करीब साढे तीन बजे नींद खुली तो उनके बिस्तर के पास दो युवक धारदार हथियार लेकर खड़े थे। बदमाशों ने धमकाकर महिला से हाथों में पहन रखी चूड़ी, चेन सहित जो अन्य आभूषण उतरवा लिए और अलमारी के एक बैग में रखे डेढ़ लाख रुपए और उसमें रखी ज्वेलरी भी ले गए।

बदमाशों ने घर में अन्य अलमारियों की भी तलाशी ली। इस दौरान डर के मारे महिला ने खुद को बाथरूम में बंद कर दिया। फरियादी के अनुसार वारदात के बाद बदमाश वही बेड पर लेट गए। बदमाशों ने महिला से उनका मोबाइल भी छीन लिया था। सुबह करीब 6.30 बजे तक बदमाशों की आपस में बात करने की आवाज महिला को सुनाई दे रही थी। सुबह जब बदमाशों की आवाज आना बंद हो गई तो महिला बाहर निकल कर आई। इस दौरान महिला को अपने मोबाइल के अलार्म की आवाज आई जो बदमाश घर के बाहर बरामदे में फेंक कर चले गए थे। वारदात से डरी महिला दोपहर में औद्योगिक क्षेत्र थाने जाकर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

विवेचना के दौरान टीम ने महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुछताछ शुरू की। संदेही हेमंत उर्फ टीमू को हिरासत में लेकर पुछताछ की, जिसने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि 6 अक्टूबर की रात उसके साथी युवराज उर्फ भोला ने उसे और एक अन्य साथी अभिषेक को लक्ष्मणपुरा रेलवे पटरी के पास बुलाकर बताया कि उसके पड़ोस में एक बड़ा मकान है। जिसमें महिला अकेले रहती है। पड़ोसी होने के नाते वह उनके घर आता-जाता रहता है। वहां पर चोरी करना है। इसी रणनीति के तहत तीनों लोग हंसिया, चाकू और पेचकस लेकर उस महिला के घर पर पहुंचे। आरोपियों ने पेचकस, प्लायर और चाकू से दरवाजे की जाली काटकर दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद युवराज बाहर रुककर रेकी करता रहा। घर के अंदर हेमंत और अभिषेक गए और वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने सुनसान स्थान पर बैठ कर सभी ने लूटे गए रुपयों का बंटवारा कियाा और आभूषण बेचने के उद्देश्य से छिपा कर रख दिए। वारदात के बाद आरोपी युवराज और कुणाल जयपुर चले गए थे। तीसरा आरोपी भी जयपुर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस ने हेमंत और युवराज को भी जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
लूट के रुपयों से बाइक और वाशिंग मशीन खरीदी
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि वारदात के रुपयों से कुणाल ने एक वाशिंग मशीन और युवराज ने एक बाइक खरीदी थी। तीनों आरोपियों से नगद 60 हजार रुपए बरामद किए गए है वहीं दो सोने की चैन, चार चुडिया, सोने के टाप्स, अंगुठी सहित 9 लाख रुपए मुल्य के आभूषण बरामद किए है।
पुलिस टीम को 10 हजार का पुरस्कार
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। एएसपी ग्रामीण सुनील पाटीदार, सीएसपी हेंमत चौहान के निर्देशन और ओद्योगीक क्षेत्र थाना प्रभारी ओपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की तहकीकात शुरू की। एसपी गौरव तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का पुरुस्कार देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इन दो टीमों के बीच मैच के साथ आज से होगा टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज

Sun Oct 17 , 2021
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का रोमांच खत्म होने के बाद अब आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप फैन्स का उत्साह बढ़ाने के लिए तैयार है। रविवार को पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से ओमान और पापुआ न्यू गुआना के बीच ओमान क्रिकेट अकादमी, अल अमरात के ग्राउंड पर खेला […]
T20 world cup 2021

Breaking News