भस्मार्ती की दलाली अब पड़ सकती हैं भारी..!

सावन भस्म आरती

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल की भस्मार्ती में दलाली करने वालो को अब सुधर जाना चाहिए। वरना, बदमाशी अब भारी पड़ सकती है। उनकी दलाली को पकडऩे के लिए योजना तैयार हो गई हैं। जिस पर जल्दी अमल शुरू होगा। ऐसे संकेत कलेक्टर ने मंगलवार को हुई बातचीत में दिए हैं। प्लान-सीधा और सरल है। महाकाल की कृपा और भक्तों ने सच बोला तो दलाली पर बहुत हद तक अंकुश लग जायेगा।

कलेक्टर आशीष सिंह ने भस्मार्ती अनुमति दलाली में लिप्त ,दलालों को पकडऩे की योजना तैयार कर ली हैं। जिसका खुलासा मंगलवार को उन्होंने,बातचीत के दौरान किया। योजना, पहली नजर में सफल होती नजर आ रही हैं। बस..सब कुछ भक्त के सच बोलने पर निर्भर है।

अगर,भक्त ने सच बता दिया तो केवल 1 फोन कॉल करने पर पता चल जाएगा कि उसकी अनुमति में कितनी दलाली हुई और किसके माध्यम से हुई है। पूरी योजना 1 फोन कॉल पर टिकी है।

फोन जाएगा…

कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार, जल्दी ही भस्मार्ती करने वाले भक्तों के पास प्रतिदिन फोन जाएगा। फोन करने वाला भक्तों से उस दिन की भस्मार्ती को लेकर कुछ सवाल करेगा। भक्तों का चयन उस दिन की सूची के आधार पर होगा। किसी भी भक्त को फोन किया जा सकता है।

कलेक्टर को उम्मीद हैं कि भस्मार्ती होने के बाद भक्त पर कोई दबाब नही होगा। क्योंकि उसकी भस्मार्ती की इच्छा पूरी हो चुकी होगी। जिसके बाद भक्त सच ही बोलेगा। भक्तों से कुछ सवाल भी किये जायेंगे। जिसमे अनुमति से जुड़ा सवाल भी होगा। अब अगर भक्त ने सच बोला,तो अनुमति की दलाली करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी।

तलाश…

कलेक्टर को एक ऐसे कर्मचारी की तलाश है। जो राजनीतिक प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी निभा सके। वर्तमान में जिला प्रोटोकॉल के अभिषेक भार्गव पर ही पूरा दबाब है। राजनीतिक और प्रशासनिक प्रोटोकॉल का। जिसके चलते कलेक्टर तक शिकायत भी पहुँचती है। इसी के चलते कलेक्टर ने यह कदम उठाने का मन बनाया है। इससे जिला प्रोटोकॉल पर दबाब भी कुछ हद तक कम हो जाएगा। बशर्त,महाकाल मंदिर में कोई ऐसा कर्मचारी मिल जाए,जो इस व्यवस्था को संभाल सके।

अभियान…

वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर कलेक्टर चिंतित हैं। जिले में दूसरा डोज नही लगवाने का आंकड़ा 2.50 लाख पर अटका है। पिछला अभियान 25 अगस्त को सम्पन्न हुआ था। तब 1 लाख को पहली डोज लगी थी। आगामी 25 नवम्बर को उन सभी को दूसरा डोज लगना है। तब तक यह आंकड़ा 3.50 लाख का हो जाएगा। इसीलिए 18 नवम्बर को अभियान है। लक्ष्य 1 लाख का रखा गया है। इस दिन 2.50 लाख के आंकड़े में से कम से कम 1 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन से काशी के लिए अब सप्ताह में तीन दिन ट्रेन

Tue Nov 16 , 2021
महाकाल एक्सप्रेस का परिचालन फिर हुआ शुरू उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण के पहले लॉक डाउन से बंद की गई वाराणसी (काशी) से उज्जैन होते हुए इंदौर के बीच संचालित होने वाली महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे ने संचालन फिर से शुरू कर दिया है। महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन […]
Mahakal Kashi Train

Breaking News