आरआई व पटवारी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश,चालक गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। अवैध उत्खनन कर मुरम भरकर ले जा रहे डंपर को रोका तो चालक ने आरआई और पटवारी को कुचलने का प्रयास किया है। भाटपचलाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाटपचलाना टीआई संजय वर्मा ने बताया कि समीप ही स्थित ग्राम बालोदा कोरन में गुरुवार को अवैध उत्खनन कर मुरम निकालकर डंपर एमपी 09 जीई 6917 से ले जाई जा रही थी। सूचना पर आरआई एमएल कटारिया,पटवारी योगेश सूर्यवंशी गांव पहुंचे और चौकीदार दयाराम व अजयसिंह की मदद से पंचायत भवन के पास डंपर रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक भाटी डंपर उन पर चढ़ाकर मारने की कोशिश करते हुए भाग गया।

इस पर राजस्व टीम ने डंपर का पीछा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और ग्राम माधोपूर में डंपर और चालक भाटी को पकड़ लिया। मामले में पटवारी सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर धारा 308 में केस दर्ज कर भाटी की गिरफ्तारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदमाशों ने बोला शासकीय गेहूं पर धावा

Fri Nov 19 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। ठंड बढऩे के साथ गश्त पर निकले चोरों ने शासकीय गेहूं पर धावा बोल दिया। शासकीय सोसायटी के सेल्समेन ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम नंदयासी में शासकीय प्राथमिक सोसायटी पर रात को बदमाशों ने धावा बोला और ताला तोडक़र वहां […]
Tala toda

Breaking News