बदमाशों ने बोला शासकीय गेहूं पर धावा

Tala toda

उज्जैन,अग्निपथ। ठंड बढऩे के साथ गश्त पर निकले चोरों ने शासकीय गेहूं पर धावा बोल दिया। शासकीय सोसायटी के सेल्समेन ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई है।

भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम नंदयासी में शासकीय प्राथमिक सोसायटी पर रात को बदमाशों ने धावा बोला और ताला तोडक़र वहां रखा शासकीय गेहूं चोरी कर लिया। सुबह सेल्समेन दिनेश व्यास सोसायटी पहुंचा तो ताला टूटा देखकर पुलिस को चोरी की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने 10 क्विटंल गेहूं चोरी किया है।

वारदात करने के लिये बदमाशों ने वाहन का उपयोग किया है, जिसके पहियों के निशान सोसायटी के आसपास होना पाये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने पर कैमरे नहीं लगे होने से वाहन और बदमाशों की जानकारी नहीं लग पाई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में लिया है। आशंका जताई गई है कि वारदात आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बदमाशों द्वारा की गई है। गौरतलब हो कि ठंड बढऩे के साथ अंधेरा जल्दी हो रहा है, गांवों से लेकर शहर की पॉश कालोनियों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

जिसका फायदा बदमाशों ने उठाना शुरु कर दिया है। कुछ दिन पहले बदमाशों ने यूरिया की बोरियां चोरी कर ली थी। वहीं शहर के नानाखेड़ा क्षेत्र के प्रकाशचंद सेठी काम्पलेक्स में तीन दुकानों पर धावा बोल दिया था। यहीं नहीं 2 दिन पहले कायथा से परिजनों को उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर आये गट्टू पिता रामलाल बंजारा की बाइक क्रमांक एमपी 13 जेई 1924 कॉलेज परिसर से रात को बदमाश चुराकर ले गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामारी के बाद सबमें छूट लेकिन ट्रेनों के स्पेशल किराये में कमी नहीं

Fri Nov 19 , 2021
जनप्रतिनिधि कर रहे जनता के हक की सुविधा की अनदेखी नागदा जं., अग्निपथ। कोरोना महामारी के दौरान रेल प्रशासन ने यात्रियों को सुविधा देने के नाम पर खुब मोटी कमाई की, बुरे वक्त में नागरिकों से वसूली के बाद सामान्य स्थिति होने पर भी सुविधा के नाम पर महामारी से […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News