5 साल से फरार इनामी बदमाश पकड़ाया

पेटलावद, अग्निपथ। पुलिस को एक ओर सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने एक मारपीट मामले में बीते 5 सालों से फरार दो ईनामी आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। यह सब पुलिस की सक्रियता के कारण ही संभव हो पा रहा है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 में फरियादी सावित्री पति परमेश निवासी टेमरिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर आरोपीगण रतन पिता रामा मचार निवासी तलावपाड़ा टेमरिया और भरत पिता रामा मचार निवासी तलावपाड़ा टेमरिया के विरूद्ध में गाली गुप्ता कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाई थी।

आरोपियों के खिलाफ थाना पेटलावद में धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का 9 फरवरी 2016 को प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों के खिलाफ सम्पूर्ण विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय पेटलावद पेश किया गया था। आरोपियों के द्वारा न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय द्वारा फरार घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा, इस अभियान के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपयें की ईनामी उद्दघोषणा जारी की गई थी। एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर तथा एडिशनल एसपी आनन्दसिंह वास्कले के मार्गदर्शन में एसडीओपी सोनू डावर व टीआई संजय रावत को पुलिस टीम का गठन कर उक्त फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाई गई थी।

जिसमें उप निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह चौधरी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 497 पवन चैहान, आरक्षक 163 रविकुमार चौहान, आरक्षक 382 सुरेश बारिया आदि द्वारा दबीश देकर स्थाई वारंटी रतन पिता रामा मचार निवासी तलावपाड़ा टेमरिया और भरत पिता रामा मचार निवासी तलावपाडा टेमरिया को धरदबोचा गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

जुड़वां बहनें नहीं फिर भी हमशक्ल हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, देखेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे

Fri Nov 26 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कभी-कभी एक जैसे चेहरे देखने को मिल ही जाते हैं, कहते हैं एक ही जैसे 7 चेहरे होते हैं। जी हाँ, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई चेहरे हैं, जो एक-दूसरे से काफी मिलते हैं। यही नहीं उनकी बैकस्टोरी भी काफी हद […]

Breaking News