रामघाट से खून वाले कपड़े गायब, पुलिस ने जब्त किए जूते चरित्र शंका में पत्नी की

हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा इलाके में गर्दन मरोडक़र पत्नी की हत्या करने वाले अपराधी अरूण को रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

31 मार्च की शाम पत्नी आरती की हत्या करने के बाद अरुण एक जोड़ कपड़े साथ लेकर रामघाट पर पहुंचा था। यहां उसने नदी में स्नान किया और इसके बाद हत्या के वक्त पहने हुए कपड़े घाट पर ही छोड़ दिए थे। साक्ष्य के रूप में इन कपड़ो को जब्त करने के लिए पुलिस ने प्रयास भी किए। विक्रमोत्सव का आयोजन होने की वजह से रामघाट क्षेत्र में लगातार सफाई हो रही थी लिहाजा खून लगे कपड़े पुलिस को नहीं मिल सके। अरूण ने जो जूते पहन रखे थे, उन पर भी खून लगा था। पुलिस ने उसके जूते जरूर जब्त किए है।

31 मार्च की शाम पंवासा क्षेत्र के एक मकान से पुलिस ने आरती नाम की महिला का शव बरामद किया था। इंदौर से आई उसकी भाभी ने आरती की हत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। आरती दो पतियों को छोड़ चुकी थी और तीसरे अरुण के साथ उज्जैन में रह रही थी। 3 दिन पहले ही वह इंदौर स्थित मायके से तीसरे पति अरुण के साथ पंवासा पहुंची थी। चरित्र शंका के चलते अरुण उसकी हत्या करके भाग निकला था।

वारदात के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी अरुण को लालपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान भागने की फिराक में था और एक दोस्त से रुपए मांगने पहुंचा था। अरुण ने पुलिस को बताया कि पत्नी आरती की हत्या के बाद उसका सिर जमीन पर पटकने से उसके कपड़ों पर खून लग गया था।

लाश को घर में छोडक़र ताला लगाने के बाद वह रामघाट पहुंचा था, यहां खून लगे कपड़े फेंके और नहाने के बाद वहां से निकल गया था। पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि रामघाट से अरुण के कपड़े नहीं मिल सके है। खून लगे उसके जूते जब्त कर लिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी को फिर पीटा, यूनिफार्म फाड़ी

Sun Apr 3 , 2022
प्रवेश को लेकर आए दिन मारपीट, पुलिसकर्मी सिक्योरिटी फोर्स और नित्य दर्शनार्थी कर रहे आए दिन मारपीट उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के साथ जबरिया प्रवेश को लेकर आए दिन पुलिसकर्मी, सिक्योरिटी फोर्स और नित्य दर्शनार्थियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन मंदिर […]