ऐसा भी होता है: शादी में बज रहे DJ की आवाज से 63 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत..!

फार्म मालिक ने दर्ज कराई FIR

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक अजीब मामला सामने आया है। बालासोर जिले के नीलगिरी में शादी में बज रहे DJ और आतिशबाजी के कारण 63 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पॉल्ट्री फार्म के मालिक रंजीत कुमार परीदा ने मामले को लेकर FIR दर्ज कराई है।

परिदा ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि रविवार आधी रात करीब साढ़े 11 बजे एक बारात उनके पॉल्ट्री फार्म से गुजर रही थी। इस दौरान शादी में कानफोड़ू DJ बजाया जा रहा था। इसके साथ ही बारात में शामिल लोग आतिशबाजी भी कर रहे थे। उन्होंने बैंड बजाने वालों से आवाज कम करने की अपील भी की, लेकिन दूल्हे के दोस्त उनसे झगड़ा करने लगे।

डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई

दूसरे दिन सुबह जब उन्होंने जानवरों के एक डॉक्टर से मौत की वजह पूछी तो उसने बताया कि हार्ट अटैक से मुर्गियों की जान चली गई। इसके बाद परीदा शादी वाले घर मुआवजा मांगने पहुंच गए। मुआवजे से इनकार के बाद परीदा ने आयोजकों के खिलाफ नीलगिरी थाने में FIR दर्ज करा दी।

आरोपी ने कहा- हमने आवाज कम कर दी थी

वहीं, आरोपी रामचंद्र परीदा ने रंजीत कुमार परीदा के आरोपों पर हंसते हुए कहा- सड़कों पर जब वाहनों से मुर्गियों को ले जाया जाता है तो हॉर्न और अन्य शोरगुल होते हैं। ऐसे में यह कैसे संभव है कि DJ के कारण मुर्गियों की मौत हो जाएगी। हालांकि, जब वह मेरे पास आए और तेज आवाज की शिकायत की तो हमने साउंड कम कर दी।

180 किलो चिकन का नुकसान
परीदा ने बताया कि मैंने तेज आवाज के कारण लगभग 180 किलो चिकन खो दिया, क्योंकि पक्षी शायद सदमे से मर गए। नीलगिरी थाना प्रभारी द्रौपदी दास ने कहा कि उन्होंने परीदा और उनके पड़ोसी दोनों को शिकायत पर सुलह के लिए बुलाया है।

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है 22 साल का परीदा
22 साल का परीदा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने 2019 में नीलगिरी में एक सहकारी बैंक से 2 लाख रुपए लोन लेकर अपना ब्रॉयलर फार्म शुरू किया।

SP बोले- सुलझ गया मामला
बालासोर के SP सुधांशु मिश्रा ने इंडिया टुडे को बताया कि इस संबंध में नीलगिरी थाने को शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि थाने में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठगी:SBI बैंक से किया VIDEO कॉल, विश्वास होने पर OTP दे दिया, खाते से उड़ाए एक लाख 34 हजार

Fri Nov 26 , 2021
इंदौर। शहर के एक उद्योगपति से ठगी का नया मामला सामने आया है। बैंक के अंदर से VIDEO कॉल कर विश्वास जीता और OTP मिलते ही खाते से एक लाख 34 हजार रुपए उड़ा दिए। इसके तत्काल बाद फरियादी ने SBI को शिकायत की है। भवरकुआं पुलिस ने शिकायत मिलने […]

Breaking News