दोगुना हो गया जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का शुल्क

नगर निगम

प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब नगर निगम में देना होंगे 20 रूपए

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय से अब आपको प्रमाण पत्र हांसिल करने के लिए ज्यादा रूपए चुकानें होंगे। नगर निगम ने अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र हांसिल करने के लिए आवेदन पत्र और प्रमाण पत्र शुल्क दो गुना कर दिया है। पहले जहां इसके लिए 10 रुपए लगते थे, अब 20 रुपए चुकाने होंगे।

प्रशासक संकल्प के जरिए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव लागू किया गया है। पहले नगर निगम में आवेदन पत्र और प्रमाण पत्र शुल्क के रूप में 5-5 रुपए लिए जाते थे, अब 10-10 रुपए लिए जाते है। शुल्क की यह वृद्धि ऐसे वक्त में की गई है जब नगर निगम में पिछले 20 महीनों से पेंडिंग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या बढ़ी हुई है।

2 बार लॉक डाउन की वजह से शहरी क्षेत्र में हजारों लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनवा सके थे। नगर निगम में अब हर रोज 75 से 100 लोग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंच रहे है, इनमें अधिकांश ऐसे लोग होते है जिन्हें पिछले 20 महीने की अवधि के प्रमाण पत्र प्राप्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे की जमीन पर कट गए प्लॉट, रहवासियों को मिले नोटिस

Fri Nov 26 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड़ पर रेलवे की जमीन को एक शख्स ने खुद की जमीन बताते हुए प्लॉट काटकर बेच दिए है। सरकारी जमीन पर प्लॉट कट जाने की सूचना के बाद रेलवे ने 10 से 12 लोगों को नोटिस जारी किए है। इन्हें 10 दिन में अपने निर्माण हटा […]
भू-माफियाओं

Breaking News