आदतन अपराधी का अवैध मकान तोड़ा

उज्जैन। गुंडा अभियान के तहत महाकाल पुलिस ने आज बुधवार को एक और बदमाश का घर जमींदोज कर दिया। आपराधिक किस्म के आमीन उर्फ काला पिता अकरम ने यह मकान अवैध रूप से बना रखा था। आदतन अपराधी होने के चलते पुलिस ने उस पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की हुई है। उस पर महज 13 साल के अंदर ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हो गए।

महाकाल थाना क्षेत्र के आरोपी आमीन उर्फ काला पिता अकरम पर अलग-अलग धाराओं में 17 केस दर्ज हैं। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आमीन पर हफ्ता वसूली, घर में घुसकर मारपीट करना, अवैध और जहरीली शराब बेचने जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। वह 2007 से ही अपराध की दुनिया में है।

बुधवार को पुलिस नगर निगम की टीम के साथ आमीन के अवैध मकान पर पहुंची। और परिवार को बाहर निकालकर पूरा घर जमींदोज कर दिया। इस दाैरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान आमीन के परिवार का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया। उसके परिवार को नियमानुसार पहले ही सूचना दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदतन अपराधी का अवैध मकान तोड़ा

Wed Dec 8 , 2021
उज्जैन। गुंडा अभियान के तहत महाकाल पुलिस ने आज बुधवार को एक और बदमाश का घर जमींदोज कर दिया। आपराधिक किस्म के आमीन उर्फ काला पिता अकरम ने यह मकान अवैध रूप से बना रखा था। आदतन अपराधी होने के चलते पुलिस ने उस पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की […]

Breaking News