आगररोड के गड्ढों ने ली युवक की जान, सिर पर चढ़ा ट्रक

उज्जैन, अग्निपथ। बारिश में उखड़ चुकी सडक़ मंगलवार शाम युवक की मौत का कारण बन गई। गड्ढों की वजह से बाइक का संतुलन बिगडऩे पर गिरे युवक के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। मौके पर उसकी मौत हो चुकी थी।

कुशलपुरा का रहने वाला सागर पिता मनोज लश्करी (25) देर शाम बाइक पर सवार होकर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहा था। खिलचीपुर के समीप सडक़ पर गड्ढों की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया, वह खुद का संभाल पाता तेज रफ्तार में आया ट्रक उसके गिरते ही सिर पर से गुजर गया। सागर की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान लोगों ने ट्रक की घेराबंदी कर दी। चालक कूदकर भाग निकला। दुर्घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की खबर चिमनगंज थाने पहुंचते ही टीआई जितेन्द्र भास्कर मौके पर पहुंच गये थे। युवक का शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया और बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई।

भाई आकाश जिला अस्पताल पहुंच गया था। दुर्घटनास्थल पर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। लोगों का कहना था कि गड्ढों की वजह से रोज दुर्घटना हो रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बाइक सवार को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर बुधवार सुबह बाइक सवार 2 ग्रामीणों को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 8 बजे के लगभग ताजपुर से बाइक पर सवार होकर उज्जैन आ रहे 2 ग्रामीणों को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी थी।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक की मौत हो चुकी थी, दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ था। जिला अस्पताल लाने पर मृतक का नाम अनोखीलाल पिता रामेश्वर शर्मा (40) और घायल का शंकरलाल शर्मा निवासी ग्राम खेमलिया महिदपुर सामने आया। दोनों रिश्तेदारों के यहां से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोडक़र भाग निकला था। नंबर एमपी 43 एच 1677 के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार अनोखीलाल खेती किसानी का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुक्त ने निकलवाई झोन अधिकारियों की कुंडली

Wed Oct 6 , 2021
कलेक्टर के पत्र के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई तय उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र में 2016 के बाद प्लॉट बेचने वालों, मकान बनाने वालों के साथ ही अब इन्हें प्रश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा नगर निगम […]
नगर निगम

Breaking News