शंकराचार्य निश्चलानन्दजी का प्रशासक ने किया सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार शाम को महाकाल प्रवचन हॉल में श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज का स्वागत-सत्कार महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा किया गया।

स्वागत सम्मान के बाद महाराजश्री ने धर्मसभा को संबोधित कर आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज, जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, अभा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाली किनारे अतिक्रमण कर लगाई गुमटी

Thu Dec 16 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। शहर के रोहीदास मार्ग में 14 दिसंबर की मध्य रात्रि एक व्यक्ति ने सडक़ किनारे एवं नाली से सटकर गुमटी लगाकर अतिक्रमण किया। जिसकी शिकायत आसपास के रहवासियों ने करते हुए नगरपालिका को इस मामले से अवगत करवाया। बताया जाता है उक्त व्यक्ति ने पूर्व में भी यहां […]

Breaking News