सिंधी समाज ने किया सेवा करने वालों का सम्मान

मध्यप्रदेश की सबसे भव्य भगवान वरूण देवता की मूर्ति स्थापना पर तीन दिवसीय आयोजन की घोषणा

उज्जैन, अग्निपथ। सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान सिंधी समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की सबसे भव्य भगवान श्री वरुण देवता की मूर्ति उज्जैन में स्थापित होने पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम की घोषणा भी इस मौके पर की गई। साथ ही भगवान झूलेलालजी पर अच्छे विचार रखने पर तीन बच्चों को समाजसेवी महेश शीतलानी की ओर से 5000 का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दीपक बेलानी ने बताया कि वरूण अवतार भगवान झुलेलाल की भव्य प्रतिमा स्थापना महोत्सव 30 अप्रैल को भजन संध्या से प्रारंभ होगा। 1 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें सिंधी समाज की सर्वश्रेष्ठ गायिका पिंकी महदासानी अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेरेंगी। 2 मई को हेमु कालानी उद्यान संतराम सिंधी कॉलोनी में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का अनावरण होगा। कार्यक्रम में इस दौरान समाज के वरिष्ठ नेता रूप पमनानी, डॉ. संतोष चंदवानी, महेश सीतलानी, अरुण रोचवानी, पार्षद रिंकू दीपक बेलानी, वासुदेव खत्री, दिलीप धनवानी, राजकुमार परसवानी, रतन काका, विशेष अतिथि पूर्व एमआईसी सदस्य दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, पूर्व पार्षद प्रेमलता बैंडवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव, समाजसेवी दीपक वाधवानी, धर्मेंद्र लालवानी, दयाल वाधवानी, मनोज दूधवाणी, सुनील नवलानी, नरेंद्र सबनानी, मनीष चंदवानी, मनोहर गोपलानी, महेश चंदवानी, विशाल चंदनानी, गोपाल रोचवाणी, चेतन गोस्वामी, सुनील मखीजा, किशोर बजाज, सौरभ बेलानी और समस्त मित्र मंडली युवा मौजूद रहे।

इस अवसर पर खुशियां जाहिर करते हुए भगवान वरुण देवता प्रतिमा के सामने धूमधाम से नाचते हुए खुशियां मनाई। साथ में सभी उज्जैन वासियों से सभी संस्थाओं से इस कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध समस्त सिंधी समाज द्वारा किया गया। इस दौरान इंदिरा नगर की समाज की पंचायत को सबसे अच्छी पंचायत का खिताब दिया गया व पंचायत के समस्त समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

सामाजिक संस्था मुस्कान ग्रुप नेत्रदान महादान देहदान महादान को समाज द्वारा सबसे अच्छे कार्य की उपाधि से सम्मानित किया गया। समाज में सुंदर संदेश देने के लिए नाट्य मंचन सुंदर प्रस्तुति देने का सम्मान कुमार किशन व कशिश सीतलानी को दिया गया।

समाज में मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाकर समाज में सेवा देने वाले समाजसेवी दीपक राजवानी व मनीष चंदवानी को सम्मान दिया गया। अतिथि के रूप में मौजूद इंदिरा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जेठवानी, दौलत लुल्ला, चंदगीराम जेठवानी, डॉ जया जेठवानी, मौसमी रोचवानी, आशा दीदी ने सभी का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी को जबरन फिनाइल पिलाने वाले पति को भेजा जेल

Mon Apr 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी को फिनाइन पिलाकर मारने का प्रयास करने वाले पति को पुलिस ने सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। महाकाल थाने के एएसआई मांगलीलाल मालवीय ने बताया कि हनुमान गढ़ी में रहने वाली मंजूबाई (30) को परिजनों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल […]