आत्महत्या करने पहुंची महिला को डायल 100 ने बचाया

शाजापुर, अग्निपथ। अज्ञात कारणों के चलते रेलवे ट्रेक पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को डायल 100 स्टाफ ने बचाकर परिजनों के सुपूर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार रात आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रेक पर जा पहुंची।

घटना की सूचना मिलने पर भोपाल डायल 100 कंट्रोल रूम द्वारा शाजापुर के वाहन क्रमांक 3 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 100 में तैनात प्रधान आरक्षक 413 विजय दुबे और पायलेट कमल किशोर घटना स्थल पहुंचे और 35 वर्षीय महिला को बचाकर समझाते हुए परिजनों के हवाले किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में चर्चा: एक तरफ सांसद-विधायक दूसरी तरफ अकेले मंत्री...!

Fri Dec 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा में नगर से लेकर भोपाल तक घमासान मचा हुआ है । नया भाजयुमो अध्यक्ष किसको बनाया जाए? सांसद और विधायक की पसंद को तवज्जो मिले या फिर मंत्री की पसंद को। इसकी वजह यह है कि पैनल में जो 3 नाम है। उसमें से 1 पर सांसद […]

Breaking News