कार्तिक मेले से चोरी बाइक निमाड़ में दुर्घटनाग्रस्त

बाइक चोरी

घायल कहीं चोर तो नहीं-पुलिस कर रही तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। कार्तिक मेले से तीन दिन पहले चोरी बाइक को निमाड़ में अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हुआ है,जिसकी शिनाख्ति नहीं हुई। बाइक मालिक नहीं होने के कारण संभावना है कि वह चोर हो सकता है। मंगलवार को घटना का पता चलते ही महाकाल पुलिस जांच में जुट गई।

बताया जाता है मुल्लापूरा निवासी मोहम्मद हारुन पिता शेख की बाइक एमपी 13 डीटी 2841 कार्तिक मेला पार्किंग से बाइक 25 सितंबर की रात चोरी हो गई थी। उसने 26 सितंबर की सुबह उसने थाने में शिकायत दर्ज की थी। मंगलवार को उक्त बाइक को एबी रोड स्थित जुलवानिया व ठिकरी के बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। उसे शिर्डी जा रहे यात्रियों ने ठिकरी अस्पताल पहुंचाया। बेहोश होने के कारण उसकी शिना त नहंी हुई, लेकिन घायल के हाथ पर शर्मा गुदा हुआ है। चोरी की बाइक के हादसे का शिकार होने का पता चलते ही दैनिक अग्निपथ ने खोजबीन की। मालूम पड़ा चोर हारुन ठीक है। ऐसे में संभावना है कि घायल युवक बाइक चोर या उससे संबंधित हो सकता है।

गिरवी रखी थी बाइक

खास बात यह है कि दुर्षटनाग्रस्त हुई बाइक हारुन की नहीं है। उसका रजिस्ट्रेशन जयसिंहपुरा स्थित धू्रवनगर निवासी राजेंद्र पिता विजय कुमार जैन के नाम है। हालांकि हारुन ने पुलिस को बताया कि बाइक उसके पास गिरवी रखी थी। अग्निपथ ने जानकारी मिलने पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने टीआई मुनेंद्र गौतम को मामले की जांच के निर्देश दिए। नतीजतन टीआई गौतम ने ठिकरी जुलवानिया पुलिस चौकी संपर्क कर घायल का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन रात तक कोई खास जानकारी सामने नहंीं आ सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बवाल: शहर कांग्रेस अध्यक्ष और दो ब्लॉक अध्यक्षों के बीच विवाद

Tue Dec 28 , 2021
त्रिवेदी के खिलाफ माइक से सोनी ने लगाए आरोप उज्जैन, अग्निपथ । कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शहर अध्यक्ष महेश सोनी और दो ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला, श्रवण शर्मा के बीच विवाद हो गया। वहीं महिला कांग्रेस नेता माया राजेश त्रिवेदी को भी महेश सोनी ने माइक से भाषण नहीं […]

Breaking News