कांग्रेस स्थापना दिवस पर बवाल: शहर कांग्रेस अध्यक्ष और दो ब्लॉक अध्यक्षों के बीच विवाद

त्रिवेदी के खिलाफ माइक से सोनी ने लगाए आरोप

उज्जैन, अग्निपथ । कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शहर अध्यक्ष महेश सोनी और दो ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला, श्रवण शर्मा के बीच विवाद हो गया। वहीं महिला कांग्रेस नेता माया राजेश त्रिवेदी को भी महेश सोनी ने माइक से भाषण नहीं देने दिया। भारी हंगामे के चलते रैली और स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आए अन्य कांग्रेसी सन्न रह गए।

कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह क्षीरसागर पर मनाया जा रहा था। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने पूछा कि कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला, श्रवण शर्मा और अशोक उदयवाल आए हैं या नहीं। इस पर तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने उन्हें बताया कि वे कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस पर सोनी ने कहा कि अगर आज वे कार्यक्रम में नहीं आते तो उन्हें पद से हटा दिया जाता।

इस पर ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सोनी ने कहा कि वे लगातार कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर पार्टी से निकालना चाहें तो निकाल सकते हैं। इस विवाद को अन्य कांग्रेस नेताओं ने हस्तक्षेप करके शांत कराया। इसके बाद देवास गेट पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने माइक से वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता माया राजेश त्रिवेदी के खिलाफ टिप्पणी की। उनको पार्टी का गद्दार बताते हुए माइक से बोलने से रोक दिया। सोनी की टिप्पणी से विवाद बढ़ गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मानसिक विक्षिप्त हो गए

इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी का कहना है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं। खुले आम एक महिला का गालियां बकने लगे। इनके खिलाफ वरिष्ठ नेता कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह समझ नहीं आ रहा है। उनके बुलाने पर ही कार्यक्रम में शामिल हुए थे खुद ही बुलाकर अपमानित करने लगे। वरिष्ठ नेताओं से पूरे मामले की शिकायत की जा रही है।

हम कांग्रेस के वफादार सिपाही

विवाद के संबंध में कांग्रेस नेता मुजीब सुपारीवाला ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है। कार्यक्रम में बुलाकर अपमान नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के लिए संघर्ष करते हुए मेरे ऊपर सत्तापक्ष के इशारे पर पुलिस ने 12 केस दर्ज किए हैं। हम कांग्रेस के वफादार सिपाही हैं। हमारे खिलाफ इस तरह का व्यवहार करने वाले सोनी को भगवान सद्बुद्धि दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर विस्तार के लिए तोड़े गए 11 मकान; बेगमबाग इलाके में फिर से चली अतिक्रमण विरोधी मुहिम

Tue Dec 28 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर परिसर के विस्तार के लिए जारी काम के बीच मंगलवार सुबह एक बार फिर से राजस्व और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। बेगमबाग इलाके में भारत माता मंदिर के सामने बने 11 मकानों को तोड़ा गया। इनमें से 5 मकान ऐसे […]

Breaking News